Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले
    Jharkhand Top News

    टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

    shivam kumarBy shivam kumarJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया।

    इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी और डीओ होल्डर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से संपर्क किए बिना किसी भी प्रकार का कार्य शुरू न करें। पत्र में संगठन ने भविष्य में बड़ी वारदात की धमकी भी दी है। उग्रवादियों द्वारा छोड़े गए पत्र में टीएसपीसी ने दावा किया है कि संगठन आम जनता और आदिवासियों के हित में काम कर रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उग्रवाद के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों और आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है। पत्र में संगठन ने खुद को जनता का हितैषी बताया है और कहा है कि उनकी गतिविधियां शोषण के खिलाफ हैं। घटना के बाद केरेडारी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और कोल परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त
    Next Article पलासी थाना पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान
    shivam kumar

      Related Posts

      ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

      September 19, 2025

      झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

      September 19, 2025

      वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत
      • झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version