सारण। रेलवे सुरक्षा बल की सीपीडीएस टीम, सीआईबी और रेसुब पोस्ट छपरा जंक्शन को नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अभियान में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 05096 के आगमन के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया।

निगरानी के क्रम में ट्रेन के महिला कोच संख्या 074081 की सीट के नीचे दो लावारिस काले बैग मिले। तलाशी लेने पर बैग से कुल 24 लीटर अवैध विदेशी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,230 रुपए है।

इस कार्रवाई में रेसुब छपरा के उप निरीक्षक विशाल, एएसआई बृज सुंदर कुमार, एएसआई आनंद मोहन सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, देवरिया पोस्ट के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार शाह और मसरख पोस्ट के मुकेश कुमार सिंह शामिल रहे। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी छपरा को सौंप दिया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version