Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    shivam kumarBy shivam kumarJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को रांची स्थित लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सरकारों या संस्थाओं की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है।

    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में उनका विशेष योगदान होता है।

    उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की भी आधारशिला हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

    राज्यपाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी लोग प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें और अपने आसपास हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
    Next Article देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण

      June 5, 2026

      विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

      June 5, 2026

      जमीन म्यूटेशन से नाराज युवक चढ़ा टावर पर अंचलाधिकारी को बुलाने की मांग

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
      • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version