नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं, एशियाई बाजार भी आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं।
ईरान के साथ समझौता होने के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान और ईरान के खिलाफ हमले की योजना को रद्द करने की बात सामने आने के बाद से दुनिया भर के बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वर्ल्ड स्ट्रीट में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 929.97 अंक यानी 1.86 प्रतिशत उछल कर 50,848.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 127.31 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,394.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डेक ने 640.16 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,809.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,877.32 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की छलांग लगा कर 10,303.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,200.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,209.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 0.08 प्रतिशत फिसल कर 23,384 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,007.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,585.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जबरदस्त छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 639.41 अंक यानी 8.24 प्रतिशत उछल कर 8,403.36 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,222.73 अंक यानी 3.46 प्रतिशत की उछाल के साथ 66,440 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 151.62 अंक यानी 2.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,037.65 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,012.85 अंक यानी 2.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,162.31 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 485.71 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,735 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.56 प्रतिशत उछल कर 4,049.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।



