मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सुनील शेट्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, सुनील शेट्टी ने अनुष्का की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ की भरभर के तारीफ कर डाली। जिसके बाद अनुष्का ने भी वो कह दिया की सभी चौंक गए।
अनुष्का शर्मा ने कहा- सुनील शेट्टी बेहतरीन और शांत सोभाव के इंशान हैं
अनुष्का ने सुनील शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, ‘सुनील शेट्टी की बेहतरीन फिटनेस और शांत रवैए से खासी प्रेरित हूं।’ अनुष्का ने आने दिल की यह भावना ट्विटर के जारिए सुनील शेट्टी और दर्शकों तक पहुंची।
बताते चलें कि ‘जब हैरी मेट सेजल’ में अनुष्का गुजराती लड़की सेजल झावेरी के रोल में नजर आएंगी। तो नहीं शाहरुख पंजाबी लड़का हरिंदर सिंह नेहरा रोल निभाते दिखेंगे। इस फिल्म को इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जब चल रही थी तब फिल्म का नाम ‘द रिंग’ रखा गया था। फिर खबर आयी फिल्म का नाम फिर बदल दिया गया हैं और अब फिल्म का नाम ‘रहनूमा’ रखने की खबर आयी। लेकिन बात नहीं बनी और फिल्म का नाम आखिरकार ‘जब हैरी मेट सेजल’ को फाइनल किया गया। बता दें, फिल्म के इस नाम का सुझाव रणबीर कपूर ने दिया था।