Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»गैजेट्स»‘ऑनर 8 प्रो’ 6 जीबी रैम के साथ 29,999 रुपये में लांच
    गैजेट्स

    ‘ऑनर 8 प्रो’ 6 जीबी रैम के साथ 29,999 रुपये में लांच

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  चीन की स्मार्टफोन दिग्गज हुआवेई का बहुप्रतीक्षित 6 जीबी रैम की क्षमता वाला ‘ऑनर 8 प्रो’ देश में गुरुवार को लांच किया गया। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह फोन बाजार में वनप्लस 5 (6जीबी/64जीबी) को कड़ी चुनौती देगी, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है।

    ‘ऑनर 8 प्रो’ एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन के प्राइम सदस्यों के लिए अमेजन प्राइम डे पर 10 जुलाई को शाम 6 बजे लांच किया जाएगा।

    इस फोन की स्क्रीन 5.7 इंच की है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज क्षमता है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह 2के क्षमता की क्वॉड एचडी डिस्प्ले से लैस है और इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी लगी है।

    यह डिवाइस नवीनतम प्रीमियम प्रोसेसर किरिन 960 से लैस है और इसमें नया ईएमयूआई 5.1 सॉफ्टवेयर है।

    ‘ऑनर 8 प्रो’ को अमेजन, गेमलोफ्ट, गोप्रो, जांट वीआर और डीप सिल्वर फिशलैब्स के साथ भागीदारी में डिजायन किया गया है।

    हुआवेई इंडिया-उपभोक्ता व्यापार समूह के उपाध्यक्ष (सेल्स) पी. संजीव ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘ऑनर 8 प्रो’ में बाजार का नेतृत्व करने वाला स्पेसिफिकेशंस है जिसने स्मार्टफोन के डिजायन को नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इसमें 2के डिस्प्ले, अतिरिक्त लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूअल कैमरा सेटअप है।

    इस स्मार्टफोन में एक बॉक्स दिया जा रहा है जो वर्चुअल रियलिटी हेडसेट की तरह काम करता है। यह डिवाइस मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू रंगों में उपलब्ध होगी।

    यह ड्यूअल सिम वाला स्मार्टफोन एंड्रायड नूगा 7.0 पर आधारित है और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ है।

    कंपनी ने इसके अलावा ‘ऑनर बैंड 3’ की भी झलक दिखाई है, जो इंटेलीजेंट ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, वॉकिंग/रनिंग और स्लीप ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है।

    ‘ऑनर बैंड 3’ अपनी तरह का पहला डिवाइस होगा जो 50 मीटर की गहराई तक जल प्रतिरोधी है तथा एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक चलता है।

    वैश्विक स्तर पर हुआवेई ने साल दर साल आधार पर राजस्व के मामले में साल 2016 में 35 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है और इस दौरान 13.9 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की है। साल 2017 की पहली तिमाही में कंपनी 74 देशों में कुल 3.45 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुष्का शर्मा ने सुनील शेट्टी को लेकर किया बड़ा खुलासा
    Next Article नई मिसाइल परमाणु मुखास्त्र ले जाने में सक्षम : उत्तर कोरिया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    16,999 रुपये के रेंज में ये है सैमसंग का दमदार स्मार्टफोन

    July 9, 2023

    जेटपैक सूट की मदद से अब सीमा पर हवा में उड़ान भरेंगे भारतीय सैनिक, दुश्मन की खैर नहीं

    March 5, 2023

    ये हैं तीन 11,000 रुपये से कम कीमत में 4GB RAM वाले स्मार्टफोन

    September 12, 2022
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version