Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»चड्डी बनियान गिरोह के आधा दर्जन चोर गिरफ्तार
    स्पेशल रिपोर्ट

    चड्डी बनियान गिरोह के आधा दर्जन चोर गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 21, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलताएं हाथ लगी है। रांची पुलिस की टीम ने देवघर के मधुपुर से चड्डी बनियान गैंग के आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह वही अपराधी हैं, जिन्होंने रांची के पुंदाग में एक ज्वेलर्स शॉप में लाखों रुपये की चोरी की थी। चोरी की घटना के दूसरे दिन से ही रांची एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर चड्डी बनियान गैंग की तलाश की जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि यह गैंग मधुपुर में ठहरा हुआ है। मधुपुर पुलिस की सहायता से पुंदाग ओपी प्रभारी मोहम्मद फारूख ने छापेमारी कर इस गैंग के कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से करीब 80 हजार रुपये नगद और दो लाख रुपये के गहने के साथ साथ चोरी के कई दूसरे सामान भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर छापेमारी कर रही है।

    जामताड़ा में कैंप कर एसएसपी कर रहे छापामारी
    रांची एसएसपी जामताड़ा में कैम्प किये हुए हंै और जामताड़ा में भी छापेमारी हो रही है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कई वर्षो से रह रहे घुमंतु भोटिया उर्फ गुलगुलिया के झोपड़ी में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान सैकड़ों लोगों के पास से कई लाख के सोने-चांदी की जेवरात एवं नगद तीन लाख रुपये बरामद किये गये हैं।
    पूरे भारत में रात में भेष बदल कर महिलाएं और पुरुष करते हैं चोरी और छिनतई : पूरे भारत में गुलगुलिया समाज द्वारा लूटपाट किया जा रहा है। इस गिरोह का नाम चड्डी बनियान गिरोह है, जो रात को चड्डी बनियान पहन कर रास्ते के लोगों को लूटते है। इसके साथ ही के ज्वेलरी दुकानों में भी लूटपाट को अंजाम दिया हैं या गिरोह काफी चालाक एवं शातिर है। जो दिन में गांव-गांव में जाकर महिला हो या पुरुष फेरी का कार्य करते हैं। जहां मौका मिलता है, उस घर में लूटने का काम करते हैं। पुरुष हमेशा दूरदराज जैसे रांची, पटना, भागलपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, मधुपुर दूर-दूर में जाकर इस घटना को अंजाम देते है।
    पत्थर की पोटली से हत्या कर महिलाएं लूट लेती हैं: गिरोह की महिलाएं बहुत लड़ाकू प्रवृत्ति के होती हैं। उसने पास यदि हथियार ना हो, तो पत्थर की पोटली से लोगों को जान मार कर सारे सामान को लूट लेते हैं। कुछ दिनों पूर्व रांची में हुई घटना चड्डी बनियान गिरोह द्वारा रांची में हुई ज्वेलरी की लूटपाट की घटना के फुटेज से पता चला है कि या गिरोह चड्डी बनियान में लूटपाट कर पुन: अपने वेशभूषा में आ जाते थे। रांची के बारे पदाधिकारी द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई दिनों से करमाटांड़ टाउन में रांची की टीम क्षेत्र का दौरा कर रही थी, जिसमें दोपहर को विद्यासागर रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया, जहां से लाखों की संपत्ति जब्त की गयी है। पुलिस हिरासत में गरीब महिला एवं बच्चों के साथ करीब एक दर्जन पुरुष को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह बता रही है कि यह गिरोह पूरे देश भर में चल रहा है। रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी समेत जिला के सैकड़ों जवान छापेमारी में शामिल थे। अभी भी छापेमारी जारी है।

    रांची से पांच मिनट में चुराया था 50 लाख का माल
    रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी स्थित मंगलम ज्वेलर्स में करीब 50 लाख की चोरी करने वाला यह गिरोह पूरे देश भर में बड़ी-बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहा था। पुंदाग में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सभी का कॉल डंप आदि निकाला था। गुरुवार को पुलिस ने देवघर के मधुपुर में छापामारी की, जहां से गिरोह के आधा दर्जन चोर पकड़े गये। पकड़े गये चोरों के पास से पुलिस को पुंदाग के सेल सिटी स्थित मंगलम ज्वेलर्स से चोरी हुए गहनों में से दो लाख रुपये के गहने और करीब 80 हजार रुपये नगद मिले हैं।

    80 हजार रुपये नगद समेत दो लाख के जेवरात बरामद
    *पुंदाग की जेवर दुकान में 50 लाख की चोरी के बाद छुपे थे मधुपुर में
    *गुलगुलिया गिरोह के पुरुष, महिलाएं और बच्चे गिरफ्तार
    *रात में भेष बदल कर पूरे देश में करते आ रहे थे चोरी और छिनतई

    डीजीपी ने दिया था दिशा-निर्देश, फोटो को सटाया गया था चौक-चौराहे पर
    सीसीटीवी फुटेज से घटना को अंजाम देने वाले नौ अपराधियों की तसवीर मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ ही सीआइडी की टीम मामले की छानबीन में जुट गयी थी। डीजीपी डीके पांडेय ने इस मामले में सीसीटीवी से मिले फोटोग्राफ को चौक-चौराहे पर लगाने का निर्देश दिया था। वहीं मामले की छानबीन के लिए सीआइडी की एक टीम कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। वहां जांच टीम चड्डी बनियान गिरोह के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के बाद रांची पुलिस को छापामारी करने में मदद करने में लगी थी। इस मामले में रेडियो और दूरदर्शन के माध्यम से भी सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार लिया है।

    लूट और चोरी के सभी कांडों का  होगा खुलासा : एसएसपी
    जामताड़ा में छापामारी जारी है। इस गिरोह के द्वारा अब तक के सभी चोरी, लूट आदी घटनाओं को खुलासा होगा। सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है।

    रामगढ़ और धनबाद में हो रही छापामारी : सिटी एसपी
    गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी अमन कुमार ने बताया कि तीन टीम अलग-अलग शहरों में छापामारी कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleन्यूक्लियस मॉल में खुला धोनी का आउटलेट
    Next Article JDU) का RJD पर बड़ा हमला, ‘जिनको जवाब देना है कान में रुई डाले हुए हैं’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे मजबूत स्तंभ बने प्रधानमंत्री मोदी

    June 11, 2026

    ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को

    June 5, 2026

    भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
    • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
    • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
    • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
    • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version