Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चीन ने डोकलाम में 3 हजार सैनिक खड़े किए, भारत भी मुस्‍तैद
    देश

    चीन ने डोकलाम में 3 हजार सैनिक खड़े किए, भारत भी मुस्‍तैद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सिक्किम क्षेत्र में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर गर्मागर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारतीय सेना चीन से लगती सीमा के पास डोकलाम इलाके में लम्‍बे समय तक बने रहने की तैयारी कर चुकी है। वहीं चीन वहां से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने का दबाव बना रहा है।

    डोकलाम में जारी तनाव के बीच पिछले लगभग 1 महीने से भारत के 350 से अधिक जवान एक मानव श्रृंखला बना कर चीन के सैनिकों का सामना कर रहे हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच कुछ ही मीटर का फासला है।

    नाथुला दर्रे से 15 किमी की दूरी पर दोनों सेनाएं 500 मीटर पर डटी हैं। 6 जून से भारत, भूटान और सिक्किम के तीन बिंदु स्थल (चिकननेक) पर तनाव बरकरार है। भारत मामले का हल निकालने के लिए सभी विकल्पों को आजमा रहा है।

    6 जून से शुरू हुए इस टकराव के बाद से नई दिल्ली और बीजिंग में बातचीत जारी है, लेकिन ग्राउंड जीरो पर नजारा बिल्कुल अलग है।

    अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, बॉर्डर पर तो दोनों देशों के कुछ ही सैनिक आमने-सामने हैं लेकिन भारतीय सेना ने जो ड्रोन से देखा है उससे साफ दिखता है कि कुछ ही दूरीपर चीन ने लगभग 3000 से ज्यादा सैनिक खड़े कर रखे हैं। ये सभी हथियारों से लैस हैं। वहीं, भारत ने भी इसके जवाब में पुख्ता तैयारी की है और अपने सैनिक भी खड़े किए हैं।

    समुद्र तल से लगभग 4500 मीटर ऊंचे इस दुर्गम स्थल पर हवा में ऑक्सीजन का लेवल बहुत कम होता है। इस कारण मानव श्रृंखला बनाकर तैनात जवानों को हर दो घंटे में बदलकर उनकी जगह नए जवान तैनात किए जा रहे हैं।

    चीन लगातार डोकलाम इलाके में अपनी नजर बनाए हुए है। अगर चीन इस इलाके में अपनी पैठ मजबूत कर लेता है, तो यह भारत के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।

    भारत अपने नॉर्थ ईस्ट इलाके से संबंध भी मुश्किल में पड़ेगा। इसका ही असर है कि सिक्किम के बाद अब बंगाल ने भी यह कहना शुरू कर दिया है कि चीन उनके इलाके में दखल दे रहा है। ममता बनर्जी का कहना है कि अगर सिक्किम पर चीन का कब्जा होता है तो दार्जिलिंग और चीन में ना के बराबर ही अंतर होगा जो खतरे की घंटी है।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चीन की गतिविधियां बढ़ने की बात कहते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मसले पर राजनाथ से टेलीफोन पर भी बातचीत की है।

    चीनी सरकार का मुखपत्र कहे जाने वाले ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने धमकी भरे लहजे में लिखा है कि चीन टकराव के लिए तैयार है। डोकलाम के मुद्दे चीन युद्ध के लिए जाने से भी पीछे नहीं हटेगा। अगर ऐसा हुआ तो भारत को यह टकराव भुगतना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article100 GB 4जी डाटा के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का पावरफुल फोन Mi Max2
    Next Article गोपाल कृष्ण गांधी ने बताया, इसलिए किया था आतंकी याकूब मेमन की फांसी का विरोध
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़

    July 21, 2025

    प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील

    July 21, 2025

    मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित

    July 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
    • अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने जीता पहला ब्रिटिश ओपन खिताब
    • विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़
    • प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील
    • मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version