Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जालोर, सिरोही में बाढ़ हालत में सुधार नहीं, 200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
    देश

    जालोर, सिरोही में बाढ़ हालत में सुधार नहीं, 200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिरोही: राजस्थान के बाढ़ प्रभावित जालोर और सिरोही में अभी भी हालात गंभीर बने हुए हैं, हालांकि पाली जिले में कुछ सुधार हुआ है। राज्य के प्रमुख शासन सचिव आपदा राहत हेमंत गेरा, जालोर के जिलाधिकारी लक्ष्मी नारायण सोनी और पाली के जिलाधिकारी सुधीर नायक ने बताया कि पिछले 24 घंटों में करीब 200 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायु सेना के पांच हेलीकॉप्टर लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। सोनी के अनुसार जालोर में पेड़ पर चढ़कर शरण लिए हुए 7 लोगों को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित बाहर निकाला है। उनके अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन के बचाव दलों ने 19 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।

    नायक के अनुसार पाली में बाढ़ की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। कल जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। गेरा के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में एनडीआरएफ, सेना और जिला प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं। फंसे हुए लोगों को भोजन और पेय जल मुहैया कराया जा रहा हैं।

    मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिचमी और पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार वर्षा होने की आशंका जतायी है।

    प्रदेश के माउंट आबू में सबसे अधिक 733.6 मिलीमीटर वर्षा हुई हैं जबकि जालोर में 43, बाड़मेर में 41.6, फलोदी में 27.6, जोधपुर में 26 और डबोक में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जयपुर में कल रात से वर्षा का दौर थम गया है लेकिन काले बादल छाए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगर खरीदना चाहते हैं जियो फ़ोन तो पहले पढ़ ले ये ख़बर, वरना पर जायेंगे चक्कर में.
    Next Article मुंबई में इमारत ढही, 7 की मौत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

    May 22, 2025

    फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 22, 2025

    त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

    May 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
    • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
    • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version