Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान होकर जग्गा जासूस की इस अभिनेत्री ने की खुदकुशी !
    बॉलीवुड

    पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान होकर जग्गा जासूस की इस अभिनेत्री ने की खुदकुशी !

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अभिनेत्री और सिंगर बिदिशा – बॉलीवुड या फिर छोटे पर्दे के कई ऐसे सितारें है जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों से कभी हार नहीं मानी और उसका डटकर सामना किया.

    जबकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों के आगे घुटने टेक दिए और उसका सामना करने के बजाय मौत को गले लगा लिया.

    इन्हीं चंद सितारों में एक और अभिनेत्री का नाम शामिल हो गया है. दरअसल असम की लोकप्रिय अभिनेत्री और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने अपनी जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया.

    अभिनेत्री और सिंगर बिदिशा –

    पंखे से लटका हुआ मिला शव

    खबरों की मानें तो इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि गुरग्राम (गुडगांव) के सेक्टर 43 स्थित एक अपार्टमेंट में रहनेवाली बिदिशा ने सोमवार की रात को पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. जिस मकान में बिदिशा का शव संदिग्ध हालत में मिला है उसे बिदिशा ने हाल ही में किराए पर लिया था.

    बिदिशा के पिता ने की शिकायत

    बिदिशा के पिता के मुताबिक उन्होंने सोमवार को कई बार अपनी बेटी को फोन किया लेकिन बिदिशा ने फोन नहीं उठाया, जिससे बिदिशा के पिता ने किसी अनहोनी की शंका जाहिर करते हुए तुरंत पुलिस को फोन किया और इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को बेटी के घर का पता भी दिया.

    पति की हरकतों से थी परेशान

    बिदिशा के पिता ने शिकायत में यह आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने साल 2016 में गुजरात के रहनेवाले निशीथ जैन से लव मैरेज की थी. लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे.

    बिदिशा के पिता ने अपनी बेटी की आत्महत्या के पीछे उसके पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को वजह बताया है. हालांकि बिदिशा के शव के पास से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

    फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कर चुकी है काम

    बिदिशा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जग्गा जासूस में कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के साथ काम किया था. आपको बता दें कि बिदिशा ने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं और हाल ही में वो मुंबई से गुड़गांव गई थीं.

    गौरतलब है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को फोन किया और अभिनेत्री बिदिशा की संदिग्ध मौत की जांच कराने की अपील की.

    बहरहाल यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अभिनेत्री और सिंगर बिदिशा ने वाकई में अपने पति के अफेयर के चलते परेशान होकर आत्महत्या की है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसादे कपड़ों में जवानों ने जम्मू एवं कश्मीर के 6 पुलिसकर्मियों को पीटा
    Next Article अमेरिका ने भारत और चीन से की अपील, सीधी बातचीत करके घटाएं तनाव
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मनोज बाजपेयी की फिल्म में दिव्या दत्ता की एंट्री

    April 15, 2026

    फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल के साथ नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर

    April 10, 2026

    ‘धुरंधर-2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

    April 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version