Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र निकले रांची के सबसे बड़े बाइक चोर
    स्पेशल रिपोर्ट

    प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र निकले रांची के सबसे बड़े बाइक चोर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची में अब तक के सबसे बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। राजधानी में पढ़ाई के लिए रह रहे छात्र ही अब तक सबसे बड़े बाइक चोर निकले है। दिन में सीधे-साधे छात्र दिखने वाले ये छात्र रात में बाइकों की चोरी कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई, जब सीसीटीवी कैमरे में इस गैंग के मास्टर माइंड सौरभ रावत को बाइक चोरी करते देखा गया। घटना बीते गुरुवार देर रात की है। कैमरे में साफ दिख रहा है कि सौरभ अपने एक और साथी प्रभास के साथ एक बाइक को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। मौके पर पहुंचे पीसीआर के जवानों को उस पर शक हुआ और दोनों को खदेड़ना शुरू कर दिया। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन अंत में पुलिस ने दोनो को धर दबोचा।
    कर रहे थे आइआइटी की तैयारी : पकड़े जाने के बाद पुलिस सभी को मामूली चोर समझ कर मामले को हल्के में ले रही थी, लेकिन पुलिस के होश तब उड़ गये, जब मास्टर माइंड सौरभ रावत ने खुद को रांची के प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर का छात्र बताया। सौरभ ने बताया कि वह मुख्य रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। नवादा के केएलएस कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद रांची के लॉज में रह कर आइआइटी की तैयारी प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर से कर रहा था। उसके निशानदेही पर पुलिस ने आठ युवकों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के लॉज से पुलिस ने चोरी कर छुपाये बाइकों को बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि सभी छात्र किसी ना किसी बड़े संस्थान में पढ़ाई कर रहे है। इस तरह के बड़े कोचिंग और बड़े कॉलेजो से इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों ने एक गिरोह तैयार किया था।
    नवादा से भी बाइक बरामद : घटना की सूचना पर सिटी एसपी अमन कुमार ने तुरंत एक टीम का गठन कर नवादा भेज दिया। टीम ने रांची में पकड़े गये छात्रों के नवादा स्थित घरों में छापामारी की। इस दौरान उनके घरों से करीब 10 से अधिक बाइक बरामद किये।
    फुटेज से हुई पहचान : पकड़े गये छात्रों के पास से पुलिस ने कई कई बाइक के लाइट समेत अन्य पार्ट बरामद किया है। साथ ही चोरी की सभी घटनाओं में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान हो गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला वर्ल्ड कप : भारत ने न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराया, सेमीफाइनल में मिली एंट्री
    Next Article अवैध काम करनेवाले होंगे तड़ीपार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बिहार यात्रा में चुनावी मुद्दे तय कर गये अमित शाह

    August 11, 2025

    दिशोम गुरु के सच्चे सिपाही हैं हेमंत सोरेन

    August 9, 2025

    जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन

    August 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
    • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
    • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
    • लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत
    • बिहार यात्रा में चुनावी मुद्दे तय कर गये अमित शाह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version