रांची: बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशियां मनायीं और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलायीं। इस अवसर पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मणु गिलुआ ने कहा कि नीतीश कुमार ने साहसिक फैसला लिया है। अब बिहार में न्याय के साथ विकास होगा। उन्होंने नीतीश कुमार और सुशील मोदी को शुभकानाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि जदयू राजद गठबंधन असहज गठबंधन था, जबकि भाजपा-जदयू गठबंधन सहज गठबंधन है। अब बिहार में विकास की रफ्तार तेज होगी। दीपक प्रकाश ने कहा कि यूपीए गठबंधन अस्तित्व विहीन है। झारखंड में यह गठबंधन कभी धरातल पर नहीं दिखेगा। भाजपा के प्रति क्षेत्रीय पार्टियों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है।

आदित्य साहू ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इस मौके पर प्रिया सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, दीनदयाल वर्णवाल, संजय सेठ, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल, मनोज मिश्र, सोना खान, अमित कुमार, आरपी सिंह, रविनाथ किशोर, डॉ उमाशंकर केडिया, सीमा शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, रागिनी सिन्हा, चंद्रप्रकाश, अशोक बड़ाइक, तारीक इमरान, सीमा पात्रा, राजश्री जयंती, काजल प्रधान, सरिता पांडेय, मंजुलता, अंजू लकड़ा, केके गुप्ता, राजू सिंह, बसंत दास, मुकेश सिंह, गोपाल सोनी, सुरेश साहू, विशाल साहू, अजय गिरि, नीलेश रंजन, रंजन पासवान, विनोद महतो, रामलखन राम, कमल झा, भोला सिंह, पप्पू जयसवाल, मनोज झा, प्रकाश साहू,लाल विकाशनाथ शाहदेव, साकेत द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version