Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»मई 2018 तक पूरा होगा रांची-टाटा रोड : मीणा
    रांची

    मई 2018 तक पूरा होगा रांची-टाटा रोड : मीणा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: पथ निर्माण विभाग के सचिव मस्तराम मीणा ने कहा कि विकास के क्षेत्र में सड़कों की अहम भूमिका होती है। उद्योग, टूरिज्म और इंटर स्टेट कनेक्टिवटी में रोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिवटी अच्छी होगी, तभी हम लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। मीणा सोमवार को सूचना भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रांची-टाटा मार्ग मई 2018 तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 10,570 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें स्टेट हाइवे 4845 किमी है, जबकि 4491 किमी सड़क बनायी जानी है। इन सभी सड़कों को बनाने के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट है। उन्होंने कहा कि जून महीने तक 1840 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें कुल 36.81 प्रतिशत राशि खत्म हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 50 ओवरब्रिज बनना है। इनमें तीन ब्रिज पूरा हो चुका है। गोविंदपुर, जामताड़ा और साहेबगंज का 311 किमी रोड बनकर तैयार हो चुकी है। फेज टू में 176 किमी रोड बननी है। इस पर 723 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा मीणा ने पथ निर्माण विभाग द्वारा पूरा किये गये कई अन्य प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर शालिनी वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    फोरलेनिंग पर संवेदक कंपनी दे विस्तृत जवाब
    रांची। रांची-जमशेदपुर की फोरलेनिंग के निर्माण को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह और न्यायमूर्ति बीबी मंगलमूर्ति की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान रांची-जमशेदपुर एनएच निर्माण करने वाली संवेदक कंपनी मधुकॉन की ओर से बताया गया कि विस्तृत जवाब तैयार है, लेकिन उसे कोर्ट में दाखिल नहीं किया जा सका है। संवेदक कंपनी की ओर से दो दिन के समय की मांग की गयी।

    कोर्ट ने संवेदक कंपनी को समय प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई सोमवार को निर्धारित की। कोर्ट ने संवेदक कंपनी को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही यह बताने को कहा है कि रांची-जमशेदपुर फोरलेनिंग का कितना कार्य पूरा हुआ है, कितना काम बचा हुआ और इस एनएच के फोरलेनिंग चौड़ीकरण का काम कब तक पूरा हो जायेगा। कोर्ट ने इसे बार चार्ट के माध्यम से बताने को कहा है। कोर्ट ने मौखिक कहा कि एनएच का सतह प्लेन होना चाहिए, ताकि वाहन ठीक से चल सकें। अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। इससे पहले एनएचएआइ की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि रांची-जमशेदपुर एनएच का फोरलेनिंग कार्य कब तक पूरा हो जायेगा, इसे संवेदक कंपनी की ओर से स्पष्ट किया जाना चाहिए। संवेदक कंपनी ने वर्ष 2016 में कहा था कि दिसंबर 2017 तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा। अब संवेदक कंपनी कह रही है कि इसे मई 2018 में तक पूरा कर लिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद प्रसाद ने राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली
    Next Article आॅटो चालक ने मरीज के परिजन से 1800 रुपये छीने
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

    May 25, 2026

    रांची में होमगार्ड जवान से स्कूटी की लूट, ड्यूटी से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

    May 25, 2026

    झारखंड के 11 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version