आज की महिलाएं हर क्षेत्र में नाम कमा रहीं हैं। पहले जिन क्षेत्रों में पुरुषों का ही दबदबा माना जाता था, अब वहां महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। समाज की सोच बदल रही है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।

मध्य रेलवे ने माटुंगा स्टेशन पर सभी पदों के लिए महिला कर्मचारियों को नियुक्त किया है। माटुंगा स्टेशन देश का पहला महिला विशेष रेलवे स्टेशन बन गया है।

माटुंगा स्टेशन पर करीबन 30 महिला कर्मचारियों का स्टाफ है, जिनमें 11 बुकिंग क्लर्क्स, 7 टिकट कलेक्टर्स, 2 चीफ बुकिंग अडवाजर्स, 5 रेलवे पुलिसकर्मी, 5 पॉइंट पर्सन, 2 अनाउंसर्स और एक स्टेशन मैनेजर हैं।

स्टेशन प्रबंधक ममता कुलकर्णी की देखरेख में ये सभी महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी 1992 में मुंबई की पहली महिला स्टेशन मास्टर बनीं थीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version