रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास की घोषणा के बाद शनिवार को चान्हो के मृतक किसान संजय मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गयी। भाजपा से मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर शनिवार को संजय मुंडा के चान्हो थाना क्षेत्र के बेतलंगी गांव में पहुंचीं और मृतक किसान के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। किसानों को अगर कोई समस्या है, तो सीधे राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता उपस्थित थे। बताते चलें कि गत दिनों चान्हो के बेतलंगी गांव में किसान संजय मुंडा ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
Previous Articleझारखंड के लोकसभा सांसदों का सदन में नहीं लगता मन
Next Article गोदाम में रखा 400 किलोग्राम चावल सड़ा



