Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»मेहनत या चमत्कार
    ब्लॉग

    मेहनत या चमत्कार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 20, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आलोक रंजन: भारत में आमतौर पर हर बड़ी परीक्षा के बाद कुछ शीर्षक खूब उछलते हैं। मसलन समोसा बेचने वाले का बेटा बना इंजीनियर, झुग्गी में रहने वाली बनी आइएएस, रिक्शा चलाने वाले का बेटा आइएएस, चपरासी की बेटी ने की परीक्षा टॉप। पहले ऐसी खबरें अखबारों में ही छपती थीं, लेकिन आजकल अखबार, समाचार चैनल, विभिन्न वेबसाइट, फेसबुक, वाट्सऐप आदि हर जगह इनकी व्याप्ति है। इन शीर्षकों और विद्यार्थियों की सफलता से कोई शिकायत किए बिना इन शीर्षकों की जड़ में देखने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि हमें ऐसे शीर्षक आकर्षित करते हैं, इसलिए लिखे जाते हैं। बल्कि हम एक आम धारणा के शिकार हैं कि निम्न आर्थिक हैसियत के लोगों की सफलता एक चमत्कार है। और शायद यह चमत्कार ही है। भारत जैसे देश में जहां अच्छी शिक्षा एक विलासिता है, वहां ऐसी सफलताएं चमत्कारिक ही हैं। फिल्म थ्री इडीयट्स में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन बड़ी आसानी से ढेर सारे आवेदन पत्र बिखेर कर कह देते हैं कि आप सब इनको बाहर करके आगे बढ़े हैं। लेकिन जो पीछे रह गये, क्या उन्हें भी तैयारी के लिए उतने ही अवसर मिले थे? या फिर क्या उनके कमरे में कोई बल्ब था? क्या उनका अपना कमरा भी था?

    ऐसे प्रश्नों के जवाब वहां नहीं मिलते, लेकिन वास्तविक जीवन में मिल जाते हैं। अधिकतर विद्यार्थियों को तैयारी के लिए समान अवसर और सुविधाएं तो दूर, पढ़ने का नियत स्थान भी नहीं मिल पाता। ऊपर जो शीर्षक बताये गये हैं उनके नायक या नायिका तब किसी महाकाव्यात्मक नायक या नायिका की तरह लगते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त कर लेना, उसी तरह का चमत्कार लगता है जैसे कहानियों में कोई आग से भरी नदी पार कर राक्षस का अंत कर आता है! सरकारी तौर पर सबको रोजगार मुहैया करा पाना संभव नहीं, ऐसा कहने वाले लोग बहुत हैं, लेकिन सरकार ने कभी प्रयास भी नहीं किया कि सबको रोजगार उपलब्ध हो। भर्तियां उतनी ही निकलती हैं, जितने लोगों की जरूरत होती है। आजकल तो उनमें भी कटौती का दौर है। सरकारें मानव संसाधन को किसी भी प्राकृतिक संसाधन की तरह मान कर बेजा दोहन कर रही हैं। हर स्तर पर ठेके पर नियुक्तियां इसी दोहन का उदाहरण हैं। अपने यहां अवसरों की कमी इस कदर है कि सेलेक्शन बाइ रिजेक्शन यानी किसी को खारिज करके ही किसी का चुनाव होना है, इसलिए इन परीक्षाओं में सफल होना खास तैयारी की मांग करता है। खास तैयारी और खास ट्रेनिंग।

    ऐसे में संसाधनों के अभाव में जिन कुछ लोगों को सफलता मिलती है, वे कम होते हैं और वे शायद ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो किसी भी परिस्थिति में सफल हो सकने का माद््दा रखते हैं। यहां तक बात बहुत सीधी लगती है और समझने में आसान भी, लेकिन बात इसके बाद शुरू होती है। दरअसल, इस तरह के शीर्षक पेशों को लेकर हमारी सामान्य समझ को भी दशार्ते हैं। कुछ पेशे आर्थिक रूप से इतने भी मददगार नहीं होते कि उनसे उम्मीद रखी जाए। जब पेशों से ही उम्मीद न हो तो उन पर पलने वाले परिवार के संबंध में कोई उम्मीद रखना ही बेकार है। तब उस ओर से कोई सफलता की खबर मिल जाये तो वहां मेहनत केंद्र में न रह कर समोसा बेचने का काम केंद्र में आ जाता है, झुग्गी केंद्र में आ जाती है। विभिन्न कामों की आर्थिक हैसियत उसकी सामाजिक हैसियत रचती है। तभी एक राजनीतिक यह कह सकने की हिम्मत कर लेता है कि किसानों को मुखमंत्री के पैर धो-धोकर पीने चाहिए। पैर धोकर पीना ऐतिहासिक प्रयोग है और इतिहास से अब तक चलते आ रहे शोषण को समझा सकने वाला मुहावरा।

    सामंती ढांचे में यह एक सामान्य अवधारणा है। भारत में प्रचलित शिक्षा के तौर-तरीकों ने सीखने-सिखाने के क्रम में इस बात की अनदेखी की है कि समाज सब तरह का काम करने वाले लोगों से मिल कर बना है और उन सबकी जरूरत समाज को है। इसलिए न तो हम सभी तरह के लोगों को एक समान मानने के लिए तैयार होते हैं, न ही सभी तरह के काम को। यह तो रही बात शिक्षा की। शिक्षा से बाहर का भारत तो वाकई पैर धोकर पीने वाले युग में जी रहा है। उस भारत को सुविधा के लिहाज से पिछड़ा हुआ भारत कह सकते हैं, लेकिन वह पिछड़ापन मानसिक है। वहां केवल आर्थिक हैसियत नहीं, बल्कि जाति-प्रथा भी मनुष्य की क्षमताओं का निर्धारण करती है।अंतिम बात यह है कि खास परीक्षाओं के लिए खास प्रकार की तैयारी या प्रशिक्षण इतना जरूरी हो गया है कि जो लोग उस प्रशिक्षण के बिना भी सफल होते हैं, वे किसी और ग्रह से आए हुए लोग लगते हैं। अवसरों के अभाव में सामान्य होना भी असामान्य हो गया है।

    शिक्षा से बाहर का भारत तो वाकई पैर धोकर पीने वाले युग में जी रहा है। उस भारत को सुविधा के लिहाज से पिछड़ा हुआ भारत कह सकते हैं, लेकिन वह पिछड़ापन मानसिक है। वहां केवल आर्थिक हैसियत नहीं, बल्कि जाति-प्रथा भी मनुष्य की क्षमताओं का निर्धारण करती है। अंतिम बात यह है कि खास परीक्षाओं के लिए खास प्रकार की तैयारी या प्रशिक्षण इतना जरूरी हो गया है कि जो लोग उस प्रशिक्षण के बिना भी सफल होते हैं, वे किसी और ग्रह से आये हुए लोग लगते हैं। अवसरों के अभाव में सामान्य होना भी असामान्य हो गया है।
    ..

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोकलाम विवाद:NSA अजीत डोभाल की यात्रा के पहले ड्रैगन का नरम रुख
    Next Article ICC महिला विश्व कप : , ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर, भारत फाइनल में पहुंचा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version