Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»विकास वृद्धि दर में दूसरा स्थान
    रांची

    विकास वृद्धि दर में दूसरा स्थान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 14, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को पूरे रौ में दिखे। उन्होंने विभागवार पिछले ढाई साल के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की रिपोर्ट पर नाराजगी भी जतायी। साफ-साफ कहा कि अभी वह भावी योजनाएं नहीं सुनेंगे, पिछले ढाई साल में क्या किया है, ये बतायें। दरअसल मुख्यमंत्री सरकार के 1000 दिन पूरा होने को लेकर क्रियाकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में झारखंड ने तेजी से विकास किया है। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मानकों ने इस पर मुहर भी लगायी है। हाल ही में आयोजित नीति आयोग की बैठक में झारखंड में हो रहे कार्यों की काफी प्रशंसा हुई है। बताया गया कि विकास वृद्धि दर में झारखंड गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर है। लोगों को तीव्र विकास चाहिए। इसके लिए टीम झारखंड, जिसमें मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारी हैं, को और लगन और समर्पण के साथ काम करना होगा।

    22 सितंबर को सामने लायें उपलब्धियां
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद पहली बार जनता ने 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी है। जनता की हमसे काफी अपेक्षाएं हैं। झारखंड पर लगी पिछड़े राज्य की दाग से हम उबर रहे हैं। उभरते झारखंड को नयी पहचान मिली है। 22 सितंबर को जब सरकार के 1000 दिन पूरे होंगे, तब सरकार की वे उपलब्धियां जो सीधे जनता से जुड़ी हुई हैं और जिसने आम जनता के जीवन को खुशहाली की ओर बढ़ाया है, उसे सबके सामने लाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी उपलब्धियां विकास का अंत नहीं, बल्कि अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुशासन की ओर हमारे प्रतिबद्ध प्रयासों को दिशा देगी।

    योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबी को जड़ से मिटाना हमारा लक्ष्य है। यह सबके साझा प्रयास से ही संभव है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार का लक्ष्य है। हमें तेज निर्णय लेकर योजनाओं को तत्काल जमीन पर उतारना होगा।

    अंब्रेला स्कीम से काम में आयेगी तेजी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंब्रेला स्कीम तैयार करें। मतलब किसी एक कार्य के बजाय समग्र रूप से उन सभी कार्यों को एक छतरी के नीचे लाया जाये। इससे काम में तेजी आयेगी। अगले साल जनवरी से वित्तीय वर्ष शुरू होगा। इसके लिए विभाग पहले से तैयारी पूरी कर ले। बैठक में विभिन्न विभागों ने पिछले ढाई साल की उपलब्धियां बतायीं। उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का निर्णय हुआ।

    फाइल ट्रैकिंग सिस्टम जल्द लागू करें
    सीएम ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी जनोपयोगी योजनाओं को लेकर पहले बैठ कर नीति तय करें। फिर इसी के अनुरूप फाइलों को गति दी जाये। जो अधिकारी बार-बार फाइल लटकाते हैं, उन्हें चिह्नित करें। फाइल ट्रैकिंग सिस्टम जल्द लागू करें। जहां तय अवधि से ज्यादा फाइल लटकेगी, सरकार उस अधिकारी को रिटायरमेंट दे देगी। काम नहीं करनेवाले अधिकारी बर्खास्त होंगे।

    मंत्रियों-अधिकारियों ने दिये सुझाव
    बैठक में मंत्री और अधिकारियों ने कई सुझाव दिये। मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि आम आदमी को केंद्र में रखते हुए हमें योजनाएं बनाकर उनका कार्यान्वयन करना होगा। मंत्री सरयू राय ने बेहतर कार्य करने के लिए टीम झारखंड के अधिकारियों को बधाई दी। सभी विभाग के विभागीय प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग के 22 सितंबर तक अर्थात 1000 दिनों में पूर्ण हो चुके और होने वाले कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही आने वाले दिनों की कार्य योजना भी बतायी।

    बैठक में ये रहे शामिल
    बैठक में मंत्री सीपी सिंह, मंत्री सरयू राय, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, डीजीपी डीके पांडेय, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा सचिव एवं अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

    समाप्त होंगे अप्रासंगिक नियम-कानून
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिया कि 15 दिनों में ऐसे नियमों की सूची बनायें, जो आज अप्रासंगिक हैं। सरकार उन्हें समाप्त करेगी। ऐसे नियमों का सुझाव दें, जिससे जनहित के कामों में तेजी आये। उन्होंने सभी सचिवों से सप्ताह में एक दिन दूसरे जिले के दौरे पर जाने का निर्देश दिया, जिससे धरातल पर काम में तेजी आये। इसी प्रकार पुलिस अधिकारियों को भी थाने का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जनता के शासक नहीं सेवक की भावना के साथ अधिकारी काम करें। तकनीक का प्रयोग बढ़ाकर हम भ्रष्टाचार और बिचौलियों को समाप्त कर सकते हंै, इसलिए तकनीक का उपयोग हर विभाग करे।

    142 घोषणाओं में से 114 हुईं पूरी
    बैठक में अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने बताया कि सरकार ने इस साल बजट में 142 योजनाएं शुरू करने की घोषणा की थी, इसमें 114 पूरी कर ली गयी हैं। बची योजनाएं अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेंगी। मुख्य सचिव राजबाला वर्मा तथा अपर मुख्य सचिव अमित खरे ने बताया कि नीति आयोग की बैठक में झारखंड में हो रहे विकास कार्यों को सराहा गया तथा कई योजनाओं के कार्यान्वयन में झारखंड देश के प्रथम पांच राज्यों में रहा है। आज झारखंड की पहचान देश के मानचित्र पर विकास की दृष्टि से उभरते हुए झारखंड की हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछिनतई करनेवाला कोढ़ा गैंग के दो लुटेरे गिरफ्तार
    Next Article भारत के पीएम मोदी वाली सरकार दुनिया में सबसे ज़्यादा विश्‍वसनीय : रिपोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

    May 23, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

    May 23, 2025

    झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

    May 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
    • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
    • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
    • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
    • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version