Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धारा 21 और 13 में नहीं होगा संशोधन : मुख्यमंत्री
    रांची

    सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धारा 21 और 13 में नहीं होगा संशोधन : मुख्यमंत्री

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सरकार सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धारा 21 और 13 में संशोधन को निरस्त करने के लिए तैयार है। सोमवार को हुई टीएसी की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के आदिवासी और गैर आदिवासी विधायकों, सांसदों और एनडीए के घटक दलों से हुई वार्ता के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन के खिलाफ राज्य के विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन राज्यपाल के पास गये थे और संशोधन को लेकर आपत्ति जतायी थी। राज्यपाल ने इन आपत्तियों को सरकार को भेजा है और सुझाव दिये हैं। सरकार ने उन सुझावों का अध्ययन किया है और इस नतीजे पर पहुंची है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट की धारा 21 और 13 में संशोधन निरस्त किया जाये।

    टीएसी सदस्यों ने अध्ययन के लिए मांगा समय
    सीएम ने कहा कि टीएसी की बैठक में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिये हैं और इस पर अध्ययन के लिए समय मांगा है। सरकार को कोई हड़बड़ी नहीं है इसलिए 3 अगस्त को टीएसटी की अगली बैठक बुलायी गयी है। अगली बैठक में लिये गये निर्णय को कैबिनेट भेजा जायेगा और फिर संशोधन विधेयक को सदन में चर्चा के लिए लाया जायेगा। सीएम ने कहा कि सरकार विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख बढ़ाने पर भी विचार करेगी। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में मंत्रियों से सुझाव लेकर आगे की रणनीति तय की जायेगी। पहले 11 से 17 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र आहूत किया गया था। जानकारी के अनुसार इस सत्र को अब तीन अगस्त के बाद आहूत किया जायेगा। मौके पर मंत्री लुइस मरांडी, हेमलाल मुर्मू और जेबी तुबिद मौजूद थे।

    विकास विरोधी मित्र पैदा कर रहे भ्रम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कुछ विरोधी मित्र और विकास विरोधी ताकतें सीएनटी-एसपीटी संशोधन को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रही हैं, लेकिन सरकार की मंशा साफ है। सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और सीएनटी-एसपीटी पर राज्यहित में आने वाले सुझावों को खुले मन से स्वीकारती है। उन्होंने कहा कि हम बहुमत में जरूर हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर सभी की सहमति चाहते हैं। अंतिम निर्णय विधानसभा को लेना है। पिछली बार भी सरकार ने सदन में चर्चा की कोशिश की थी, लेकिन विपक्ष ने सदन नहीं चलने दिया। विपक्ष के नेताओं के गैर जिम्मेदाराना बयान ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन पर कन्फ्यूजन पैदा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीएसटी का असर: महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानें कितनी ढीली होगी आपकी जेब
    Next Article रांची में बनेगी मेडिको सिटी : चंद्रवंशी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025

    फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    May 25, 2025

    नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version