ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक 5 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती हैं। भूस्खलन की वजह से पांच घर गिर गए थे, जिसके मलबे में दब कर 10 लोगों की मौत हो गई।

राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जिले के एक अधिकारी ने कहा है कि दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लगता है यह भूस्खल हुआ है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version