Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»हेमंत ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रांची, धनबाद में कौड़ियों के भाव खरीदी जमीन
    रांची

    हेमंत ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर रांची, धनबाद में कौड़ियों के भाव खरीदी जमीन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: भाजपा ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासी जमीन खरीदने वाले नेताओं को बेनकाब करना शुरूकर दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गलत तरीके से ली गयी जमीन के दस्तावेज जारी किये। कहा कि आदिवासियों के हितैषी कहने वाले हेमंत सोरेन ने रांची और धनबाद में सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर कौड़ियों के भाव आदिवासियों की जमीन खरीदी। आदित्य साहू ने रांची के हरमू रोड में 2009 में हेमंत सोरेन द्वारा खरीदी गयी आदिवासी जमीन और धनबाद के गोविंदपुर में कौड़ियों के भाव खरीदी गयी जमीन से संबंधित कागजात मीडिया के सामने पेश किये।
    कहा कि दोनों जमीन की खरीद में जो डीड बनी है, उसमें गलत जानकारी दी गयी है। अरगोड़ा में हेमंत सोरेन ने राजू उरांव से जो जमीन खरीदी है, उसकी डीड 2009 में बनी है। इस डीड में हेमंत की पत्नी कल्पना मुर्मू ने पति के बजाय ओड़िशा में रहनेवाले पिता अंपा मांझी के नाम का जिक्र किया है। वहीं गोविंदपुर में 2007 में हेमंत ने एक गरीब आदिवासी टुनका मुर्मू से 32 डिसमिल प्राइम प्लॉट कौड़ियों के मोल खरीद लिया। इस डीड में हेमंत ने अपना पता काशीटांड़, थाना गोविंदपुर और जिला धनबाद दिखाया है।
    आदित्य साहू ने कहा कि दोनों जमीन की खरीद में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन हुआ है। इसलिए भाजपा सरकार से यह मांग करती है कि मामले की इडी और आयकर विभाग से जांच करायी जाये। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और दीनदयाल वर्णवाल मौजूद थे।

    .. तो सरकार जांच करा ले : सुप्रियो
    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सरकार बौखला गयी है। सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन के मामले में फेल होने के बाद अब हेमंत सोरेन पर बिना सिर पैर के आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि गड़बड़ी हुई है, तो सरकार जांच करा ले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीनी कंपनी बनायेगी स्मार्ट सिटी
    Next Article गवर्नर ने मुझे धमकाया, वे भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष की तरह बात कर रहे थे: ममता बनर्जी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025

    फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    May 25, 2025

    नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version