रांची के राजकुमार और भारतीय टीम के सदस्य धोनी का जन्मदिन खेल प्रेमियों ने मनाया। इस दौरान 36 पाउंड का केक विधायक नवीन जायसवाल की मौजूदगी में काटा गया। सभी ने धोनी के लिए लंबी उम्र की दुआ की। रांची के द काया सेलून में हर साल की तरह इस बार भी धौनी का जन्मदिन मनाया गया। इस बार उनके 36वें जन्मदिन पर 36 पाउंड का केक काटा गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई, 1981 को हुआ था। धोनी आज 36 साल के हो गये हैं। धौनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज की।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैचों में जीत दिलायी
भारतीय टीम की ओर से 110 जीतों के साथ धोनी आॅलटाइम सफलतम कप्तान हैं। विश्व स्तर पर वह आॅस्ट्रेलिया के महान कप्ताम एलन बॉर्डर से भी आगे निकल गये हैं। इस क्रम में पहले नंबर पर रिकी पोटिंग हैं और दूसरे नंबर पर एसपी फ्लेमिंग और तीरसे नंबर पर धोनी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version