Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»381 अफसरों को मोदी सरकार ने किया दंडित
    देश

    381 अफसरों को मोदी सरकार ने किया दंडित

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कार्यबल को जवाबदेह बनाने के लिए मोदी सरकार की ‘काम करके दिखाओ या भुगतो’ नीति के तहत कार्मिक मंत्रालय ने 381 अधिकारियों को दंडित किया है। यह जानकारी सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने खराब प्रदर्शन करने वालों और कथित रूप से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 24 अधिकारियों समेत सिविल सेवा के 381 अधिकारियों के खिलाफ समयपूर्व सेवानिवृत्ति और पारिश्रमिक में कटौती जैसी कार्रवाई की है।

    विभाग ने ‘थ्री इयर्स ऑफ सस्टेन्ड एचआर इनीशिएटिव्स: फाउंडेशन फॉर ए न्यू इंडिया’ नाम की पुस्तिका में इन उपायों को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रेजेंटेशन में भी इस बाबत जानकारी दी गई। पुस्तिका में कहा गया, ‘नौकरशाही में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सत्यनिष्ठा और प्रदर्शन को आधार स्तंभ बनाया है जिस पर सुशासन निर्भर करता है।’

    प्रदर्शन करके दिखाओ या फिर बाहर जाओ

    इसमें बताया गया है कि विदेशों में पदस्थापना वाले उन अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है, जो तय कार्यकाल से अधिक समय तक वहीं बने हुए हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘ये कठोर उपाय नौकरशाही में जवाबदेही और अनुशासन की भावना उत्पन्न करने के लिए काफी हद तक सफल रहे हैं और इसके जरिए कर्मचारियों तक संदेश भी पहुंचा है कि या तो प्रदर्शन करके दिखाओ या फिर बाहर जाओ। प्रदर्शन करने वाले कार्यबल पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’

    ग्रुप ए के 11,828 अधिकारियों के रिकॉर्ड की समीक्षा की गई

    इसमें बताया गया है कि आईएएस, आईपीएस तथा आईएफओएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के 2,953 अधिकारियों समेत ग्रुप ए के 11,828 अधिकारियों के रिकॉर्ड की समीक्षा की गई।भ्रष्टाचारी और अवांछित अधिकारियों को दूर करने के लिए ग्रुप बी के 19,714 अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड भी देखे गए। प्रधानमंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन में कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि 381 नौकरशाहों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक आईएएस अधिकारी और दो आईपीएस अधिकारियों समेत ग्रुप ए के कुल 25 अधिकारियों तथा ग्रुप बी के 99 अधिकारियों को सरकार ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद में दिखा ऐसा नजारा- लगने लगे जय श्री राम और भारत माता के नारे, मोदी भी रहे शामिल…
    Next Article अगर खरीदना चाहते हैं जियो फ़ोन तो पहले पढ़ ले ये ख़बर, वरना पर जायेंगे चक्कर में.
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

    May 22, 2025

    फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 22, 2025

    त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

    May 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
    • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
    • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version