Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»70 साल से छले जा रहे आदिवासी : रघुवर
    रांची

    70 साल से छले जा रहे आदिवासी : रघुवर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 29, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ओरमांझी: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 70 साल तक लोगों ने आदिवासी समुदाय को धोखा दिया और सिर्फ उनके नाम पर राजनीति की। अब हमारी सरकार आदिवासियों के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद से हर गांव में 15-15 गरीब महिलाओं के समूह का सखी उद्यमी मंडल बनाया जायेगा। इन महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जायेगा। हमारा लक्ष्य गांव से गरीबी को समाप्त करना है। इसके लिए पहले चरण में 1200 पंचायतों से 100-100 युवाओं को हुनरमंद बनाया जायेगा। इन पंचायतों को हम गरीबी रेखा से बाहर लायेंगे। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें शुक्रवार को ओरमांझी प्रखंड के टुंडाहुली पंचायत स्थित बाघिनबंडा सरना स्थल की घेराबंदी निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कही।

    मानकी, मुंडा, पाहन और पुरोहित संस्कृति के संरक्षक
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के रक्षक मानकी, मुंडा, पाहन और जनजातीय पुरोहित हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। इनका योगदान जनजातीय संस्कृति के विकास एवं संरक्षण में अमिट है। हमारी सरकार ने इनको मिलनेवाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दी है। समाज में समरसता बनाये रखने में इनकी भूमिका और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आज से ही रांची जिला के 29 सहित राज्य के सभी 575 सरना/मसना स्थल की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण के कार्य की शुरुआत की गयी है। अभियान के रूप में लेकर इसे पूरा किया जायेगा। जनजातीय समाज के सरना एवं मसना स्थल संस्कृति, परंपरा और भाषा की धरोहर हैं। पहली बार सरकार ने इनके विकास के लिए पहल की है।
    गरीबों का सौदा करनेवालों से सतर्क रहें
    सीएम ने कहा कि कुछ लोग आदिवासियों पर गिद्ध दृष्टि जमाये हुए हैं। वे उनकी गरीबी का सौदा करना चाहते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें झारखंड को समृद्धशाली और समरसता से परिपूर्ण बनाना है। जोहार योजना से जनजातीय समुदाय की महिलाओं को चार लाख रुपये की लागत से मुर्गीपालन करने में सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को दूर करने के लिए सरकार सारी सुविधाओं को आॅनलाइन कर रही है। गांव के युवाओं को भी कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कराया जा रहा है, ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। बच्चें ड्रॉप आउट न हों, इसके लिए बड़ी संख्या में छात्रावास बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही गरीबी से लड़ सकता है।
    पाहन और ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाहनों एवं ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया और कहा कि वे गांव से गरीबी दूर करने में अपना अमूल्य योगदान दें। ये सभी उन 29 प्रखंडों से आये थे, जहां सरना/ मसना की घेराबंदी की शुरुआत की गयी है।
    कार्यक्रम में सचिव हिमानी पांडेय, आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र, उपायुक्त मनोज कुमार, भाजपा नेता प्रो आदित्य साहू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, प्रमुख जय गोविंद साहू, मुखिया प्रतिमा देवी, पद्मश्री मुकुंद नायक, फूलचंद तिर्की, बबलू मुंडा और भाजपा नेता राजेंद्र केसरी उपस्थित थे।

    सरना/मसना की घेराबंदी के शिलान्यास समारोह में कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि यह आदिवासी समुदाय की काफी पुरानी मांग थी, पर किसी ने नहीं सुनी। इससे पहले तमाम आदिवासी मुख्यमंत्री रहे, पर उन्हें कभी जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का खयाल नहीं आया। आज रघुवर सरकार आदिवासी हित, भाषा और संस्कृति को लेकर चिंतित है। सच्चे मायने में यह सरकार आदिवासी हितैषी है।

    आदिवासियों को लेकर चिंतित है सरकार: नीलकंठ
    मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी अपनी संस्कृति को लेकर चिंतित थे। रघुवर सरकार ने आदिवासियों की चिंता की है। इसी का नतीजा है कि आज सरना/ मसना स्थलों की घेराबंदी की जा रही है।

    आदिवासी धर्म और अस्मिता बचाने का प्रयास : नवीन
    विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी धर्म एवं अस्मिता बचाने के लिए प्रयत्नशील है। कई सरकारें आयी ंऔर गयीं पर किसी ने आदिवासियों की आत्मा और उनकी संवेदनाओं को नहीं समझा। किसी ने उनकी भावनाओं को समझा, तो वे हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोहम्मद कैफ़ को सोशल मीडिया पर किया ट्रॉल, कहा ”शतरंज है इस्लाम में हराम”
    Next Article आरक्षी बहाली में फिट अभ्यर्थी कैसे हो गये अनफिट:हाइकोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    May 22, 2025

    झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

    May 22, 2025

    शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
    • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
    • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version