Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»70,000 करोड़ खर्च कर भारत बनाएगा घातक पनडुब्बियां, जद में होंगे चीन-पाक
    देश

    70,000 करोड़ खर्च कर भारत बनाएगा घातक पनडुब्बियां, जद में होंगे चीन-पाक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा विवाद के बीच भारत अपनी ​थल सेना को आधुनिक सैन्य उपकरणों और हथियारों से लैस करने के सा​थ ही समुद्री सीमा को भी अभेद्य बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत केंद्र सरकार ने 70 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली स्टील्थ सबमरीन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। इस प्रोजेक्ट को ‘प्रोजेक्ट-75’ नाम दिया गया है, जिसके तहत भारतीय शिपयार्ड कंपनी सबमरीन बनाने में महारत हासिल करने वाले देशों के साथ मिलकर सबमरीन विकसित करेगी। इस भारी-भरकम डील पर फ्रांस, जर्मनी, रूस, स्वीडन, स्पेन और जापान की कंपनियों की नज़र है।

    एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2007 में ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाना था, लेकिन 10 साल बाद सरकार ने इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत अगली पीढ़ी की स्वदेशी पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। रक्षा मंत्रालय ने इस साल मई में नई ‘स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप पॉलिसी’ शुरू की थी, इस नई नीति के तहत यह पहला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस डील को ‘मदर ऑफ आल अंडरवॉटर डील्स’ भी कहा जा रहा है।

    वर्तमान में सिर्फ दो न्यूक्लियर सबमरीन हैं भारत के पास
    वर्तमान समय में भारत के 2 न्यूक्लियर सबमरीन हैं। पिछले साल ही करीब 6,000 टन वजनी स्वदेश निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन अरिहंत को नौसेना में शामिल किया गया था। इसके अलावा अकुला-II क्लास का अटैक सबमरीन(एसएसएन) भी भारत के पास है। करीब 12,770 टन की ये पनडुब्बी रूस से 10 साल की लीज पर ली गई है। अरिदमन सब मरीन अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है।

    पनडुब्बियों के मामले में भारत की श​क्ति
    भारत के पास सिंधुघोष क्लास की 3076 टन की 9 रुसी पनडुब्बियां हैं, जो सोवियत यूनियन के जमाने की हैं। प्रोजेक्ट-75 के पूरा होने तक इनमें से आधे से अधिक पनडुब्बियां रिटायर हो चुकी होंगी। इनके नाम आईएनएस सिंधुघोष, आईएनएस सिंधुध्वज, आईएनएस सिंधुराज, आईएनएस सिंधुवीर, आईएनएस सिंधुरत्न, आईएनएस सिंधुकेसरी, आईएनएस सिंधुकीर्ति, आईएनएस सिंधुविजय और आईएनएस सिंधुराष्ट्र हैं।

    जर्मनी से लायी गई पनडुब्बियों का हो रहा हे अपग्रेडेशन
    इसके अलावा जर्मनी से लाई गई शिशुमार क्लास की 4 पनडुब्बियां अभी सेवा में हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। ये पनडुब्बियां 1850 टन की हैं, जिनके नाम आईएनएस शिशुमार, आईएनएस शंकुष, आईएनएस शल्कि और आईएनएस शंकुल हैं।

    ट्रायल के दौर में हैं कलवरी और खांदेरी
    मौजूदा समय में भारत-फ्रांस के सहयोग से 1565 टन वजनी कलवरी क्लास की दो पनडुब्बियां ट्रायल के दौर में हैं। इनके नाम आईएनएस कलवरी और आईएनएस खांदेरी है। ये दोनों ही डीजल से चलने वाली हमलावर पनडुब्बियां हैं।

    भारत कर रहा है ‘आईएनएस अरिदमन’ का विकास
    परमाणु शक्ति से लैस आईएनएस अरिदमन भारत खुद बना रहा है। ये अरिहंत क्लास की आधुनिक पनडुब्बी है, जो परमाणु हमला करने में भी सक्षम होगी। इसके अलावा कलवरी क्लास की 4 पनडुब्बियां अभी बन रही हैं। ये चारों पनडुब्बियां हमलावर होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअफगानिस्तानः काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट हमले में 24 लोगों की मौत
    Next Article मिताली राज चुनी गई आईसीसी महिला विश्व कप टीम की कप्तान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

    May 22, 2025

    फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    May 22, 2025

    त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

    May 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
    • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
    • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version