Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»J&K: अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत
    Top Story

    J&K: अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा से लौट रही एक बस पर हमला कर दिया। इस हमले में 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। मरने वालो में 5 महिलाएं शामिल हैं। यह घटना अनंतनाग के बटेंगू में अंजाम दी गई। हमले में घायल हुए लोगों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद जम्‍मू हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की पुष्टि कर दी है।

    आतंकवादियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनया। अनंतनाग के पास बटेंगू में यात्रियों से भरी बस पर अतंकियों ने फायरिंग कर दी। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इंटेलीजेंस ने पहले ही अमरनाथ यात्रियों पर हमले का अलर्ट जारी किया था। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है।

    पीएम मोदी का ट्वीट

    अमरनाथ यात्रियों पर हमले से बेहद दुखी हूं, हमले की हर किसी को कड़ी निंदा करनी चाहिए, मेरी संवेदना उन सभी परिवारों के साथ है, जिनके अपनों ने हमले में जान गंवाई, मैंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

    जम्‍मू कश्‍मीर के आईजी ने बताया कि बटेंगू में फायरिंग हुई। हमला सुरक्षाबलों पर था ना कि यात्रियों पर। फायरिंग जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुई जिसके चलते अमरनाथ यात्रियों की एक बस भी चपेट में आ गई। हमले में सुरक्षबलों के तीन जवान भी घायल हुए हैं।

    आतंकवादियों ने जिस बस पर हमला किया वो ना तो काफिले का हिस्‍सा थी और ना ही श्राइन बोर्ड में रजिस्‍टर्ड थी। इस बस को किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं थी। बता दें कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले वाहनों श्राइन बोर्ड में रजिस्टर्ड कराया जाता है और ये वाहन सुरक्षाबलों के घेरे में जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ नाकाम, 3 आतंकी मारे गये
    Next Article 50 हजार रुपए तक का उपहार जीएसटी से बाहर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

    May 24, 2025

    राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

    May 24, 2025

    नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

    May 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
    • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
    • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
    • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
    • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version