नई दिल्ली। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली में बाढ़ आने की स्थिति बन गई है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना को देखते हुए दिल्ली सरकार भी तैयारियों में जुट गई है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से रविवार सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.50 पहुंच गया था। इससे पहले शनिवार रात 9 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.3 मीटर था। फिलहाल यह खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर से ज्यादा ऊपर है। बैराज से शनिवार को 5 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया था जो रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचेगा। इससे स्थिति और बिगड़ने का अंदेशा है। बिगड़ते हालातों की वजह से यमुना के किनारे रहनेवाले परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version