मुंबई। मराठा आंदोलन के मद्देनजर मुंबई से सटे नवी मुंबई इलाके में सुबह से इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मराठा आरक्षण को लेकर कल हुए प्रदर्शन के दौरान कोपर खैराने जैसे इलाकों में हुई हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला लिया गया है। इलाके में हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। कोपर खैराने में प्रदर्शनकारियों द्वारा गाडिय़ों पर पथराव, स्थानीय पुलिस के साथ उनके संघर्ष और आगजनी के बाद पुलिस ने कल शाम आंसू गैस के गोले दागे थे और लाठी चार्ज किया था।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक चौकी में भी आग लगा दी थी। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर समुदाय के संगठनों ने बंद आहूत किया था, जिस दौरान हिंसा हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि बंद वापस लिये जाने के बाद अपने घरों को लौट रहे प्रदर्शनकारियों ने कल रात कोपर खैराने इलाके में स्थानीय लोगों की गाडिय़ों पर पथराव कर दिया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



