Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»29 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की आशंका’ जतायी
    बिहार

    29 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की आशंका’ जतायी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 24, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार. बिहार पुलिस का कहना है कि मुज़फ़्फ़रपुर के बालिका गृह में रह रहीं 29 लड़कियों के साथ रेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज़ ने अपनी एक रिपोर्ट में बालिका गृहों में रह रही लड़कियों के यौन शोषण का मुद्दा उठाया था. इस रिपोर्ट के सुर्ख़ियों में आने के बाद शुरू हुई पुलिस जांच में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. मुजफ़्फ़रपुर का बालिका गृह इस जांच का केंद्र बन गया है. यहां के साहू रोड स्थित एक मकान में खुदाई चल रही है.

    पूरा इलाक़ा पुलिस छावनी में तब्दील है. पुलिस को शक़ है कि वहां एक बच्ची का शव दबा हो सकता है. सेवा संकल्प नाम की एक स्वयंसेवी संस्था इसी मकान में सरकारी बालिका गृह का संचालन करती थी. पुलिस के मुताबिक इस गृह में रहने वाली एक लड़की ने पूछताछ में अपने साथ रहने वाली एक लड़की को मारकर दबाए जाने की आशंका जाहिर की थी जिसके बाद यहां खुदाई की जा रही है. सोमवार को तकरीबन 7 फीट की खुदाई के बाद वहां कुछ नहीं मिला. जैसे जैसे खुदाई होती जा रही थी, आस पड़ोस में रहने वालों का गुस्सा बढ़ रहा था. लोग सवाल कर रहे थे, ” कोई लाश को अपने घर में क्यों दफनाएगा, उसे डर नहीं लगेगा क्या?” बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के संरक्षण में चल रहा ये बालिका गृह बीते दो माह से सुर्खियों में है. पुलिस के मुताबिक इस गृह में रहने वाली एक लड़की ने पूछताछ में अपने साथ रहने वाली एक लड़की को मारकर दबाए जाने की आशंका जाहिर की थी जिसके बाद यहां खुदाई की जा रही है. सोमवार को तकरीबन 7 फीट की खुदाई के बाद वहां कुछ नहीं मिला. जैसे जैसे खुदाई होती जा रही थी, आस पड़ोस में रहने वालों का गुस्सा बढ़ रहा था. लोग सवाल कर रहे थे, ” कोई लाश को अपने घर में क्यों दफनाएगा, उसे डर नहीं लगेगा क्या?” बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के संरक्षण में चल रहा ये बालिका गृह बीते दो माह से सुर्खियों में है.

    सोशल आडिट से चला पता
    बीते साल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल सांइसेज ने बिहार के ऐसे होम्स का सोशल आडिट किया था जिसमें यौन शोषण की बात सामने आई थी. बीते 28 मई को मुज़फ़्फ़रपुर नगर थाना में इस बाबत समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.
    मुज़फ़्फ़रपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर बताती है, “मेडिकल रिपोर्ट में 29 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की संभावना से इंकार नहीं किया गया है. वहीं इस मामले में बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर सहित 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें 7 महिलाएं है.
    इन पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें से एक महिला पर भी एक बच्ची ने यौन शोषण का आरोप है. इस मामले में

    जिला बाल समिति के अध्यक्ष दिनेश वर्मा फरार है.

    बालिका गृह में रहने वाली कुल 44 लड़कियों में से 34 लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था.
    सरकार के संरक्षण में चल रहे बालिका गृहों में 6 से 18 आयु वर्ग की वैसी बालिकाएं रहती है जो अनाथ, भूली भटकी, मानसिक रूप से विक्षिप्त या किसी अन्य कारण से परिवार से अलग हो गई हो. मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह की सभी 44 लड़कियों को पटना, मोकामा और मधुबनी के केन्द्रों में भेजा गया है. जिन लड़कियों के साथ रेप की आशंका पुलिस ने जाहिर की है, उनके बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है. अभियुक्तों में ज्यादा संख्या महिलाओं की है, ऐसे में ये सवाल अहम है कि आखिर दुष्कर्म हुआ तो उसमें कौन लोग शामिल थे.
    इस मामले पर स्थानीय पत्रकार संतोष सिंह कहते है, ” दुष्कर्म करने वाले लोग कौन थे, पुलिस इस सवाल का कोई ठोस जवाब नहीं दे रही है. पुलिस सिर्फ़ बच्चियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है जबकि अगर वो जांच का दायरा बढाएं तो मामला साफ़ होगा और कई सफ़ेदपोश बेनकाब होंगें.” हालांकि इस सवाल पर हरप्रीत कौर कहती है, ” सबूत जिसके ख़िलाफ़ होगा कार्रवाई की जाएगी फिर चाहे वो कितना भी बड़ा व्यक्ति हो.”

    पिता को फंसाने की आशंका

    मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर की बेटी नीति का कहना है कि उनके पिता को फंसाया जा रहा है. वो कहती हैं ” बीते 5 साल से इस बालिका गृह में चाइल्ड वेलफेयर समिति, जज, आयोग के मेम्बर लगातार आ रहे है, किसी को कुछ क्यों नहीं दिखा? मेरे पिताजी को फंसाया जा रहा है.”
    मुख्य अभियुक्त और बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर का परिवार साल 1982 से ही प्रात: कमल नाम का एक हिन्दी दैनिक भी प्रकाशित कर रहा है. उनके पिता राधा मोहन ठाकुर ने ये अखबार शुरू किया था. स्थानीय पत्रकारों पर इस परिवार का प्रभाव नज़र आता है और वो इस मामले पर खुलकर बात करने से बच रहे थे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article27 जुलाई को होगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण
    Next Article पत्ता-गोभी की सब्ज़ी यूं हो जाती है जानलेवा
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका, 32,388 पदों के लिए BPSC ने जारी की अधिसूचना

      August 18, 2026

      गिल्ली-डंडा खेलते वक्त मिला था विशाल शिवलिंग, आज आस्था का बड़ा केंद्र है अशोकधाम; जानिए इंद्रदमेश्वर महादेव की कहानी

      August 17, 2026

      लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के कारण 7 की मौत; कई घायल

      August 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजस्थान में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के आशुतोष रांका पर हमला
      • झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
      • धुर्वा डैम से मिला लापता विधानसभा कर्मी का शव
      • JSSC-CGL : HC से स्टे मिलते ही झूमे अभ्यर्थी, गाया राष्ट्रगान, जमीन चूमकर मनाया जश्न
      • सीबीआई ने 10 साल से फरार आरोपित को लुधियाना से किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version