Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अगले महीने भारत आयेंगे चीन के रक्षा मंत्री
    Top Story

    अगले महीने भारत आयेंगे चीन के रक्षा मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2018Updated:July 28, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाना उद्देश्य

    जोहानिसबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस बात पर सहमत हुए हैं कि चीन के रक्षा मंत्री अगले महीने भारत का दौरा करेंगे। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के नेताओं की हाल की मुलाकातों से भारत-चीन के बेहतर होते संबंधों की गति को बनाए रखने के प्रयास के रूप में होगी। ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए जोहानिसबर्ग पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को शी चिनफिंग से मुलाकात की। ब्रिक्स समिट से इतर पिछले तीन महीने में दोनों नेताओं की यह तीसरी मुलाकात है। मोदी ने शी चिनफिंग से कहा, ‘इस गति को बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए हमें अपने स्तर पर नियमित रूप से हमारे रिश्तों की समीक्षा करनी चाहिए और जब भी जरूरी हो उचित निर्देश दें।’ उन्होंने चीनी नेता से कहा कि उनकी हाल की बैठकों ने द्विपक्षीय संबंधों को नई ताकत दी है। साथ ही सहयोग के लिए नए अवसर भी प्रदान किए। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीनी पक्ष वुहान में उनकी अनौपचारिक बैठक के बाद से द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय पक्ष के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने रणनीतिक संचार को मजबूत करने, पारस्परिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सही ढंग से मतभेदों को दूर करने की बात कही। वुहान में मोदी और शी ने अपनी सेना को ‘रणनीतिक मार्गदर्शन’ जारी करने का निर्णय लिया था, जिसका उद्देश्य भविष्य में डोकलाम जैसी स्थिति से बचना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जोहानिसबर्ग की मुलाकात ने उन्हें अपनी निकट विकास साझेदारी को मजबूत करने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि इस मुलाकात में भी मोदी और चिनफिंग ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद और संचार को बढ़ाए जाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल चीन में विशेष प्रतिनिधि स्तर की सीमा वार्ता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भेजने की इच्छा जाहिर की। गोखले ने कहा कि दोनों पक्ष किंगदाओ में सहमत हुए थे कि इस साल रक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए चीन के मंत्री भारत की यात्रा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार लाख के लिए चार महीने से अस्‍पताल में बंधक है परिवार
    Next Article पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल
    azad sipahi

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version