Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गेटवे ऑफ अफ्रीका को लेकर भारत-चीन में कॉम्पिटिशन
    Top Story

    गेटवे ऑफ अफ्रीका को लेकर भारत-चीन में कॉम्पिटिशन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 25, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किगाली। दो बड़े एशियाई देश जब अपनी रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता के तहत किसी दूसरे देश पहुंचे तो क्या करना चाहिए? निश्चित तौर पर दोनों ही देशों को गले लगाने का विकल्प सबसे बेहतर साबित होगा और अफ्रीकी देश रवांडा ऐसा करने में कामयाब भी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रवांडा की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे और जब वह पहुंचे, उससे कुछ ही देर पहले चीन के राष्ट्रपति रवांडा का दौरा कर रवाना हुए थे। भारत-चीन दोनों ही रवांडा में रुचि ले रहे हैं और खास बात यह है कि रवांडा भी इन दोनों देशों के साथ रिश्तों में संतुलन बनाते हुए अपने लिए फायदेमंद समझौते करने में कामयाब रहा।
    अफ्रीका में कुछ तो खास है ऐसे ही चीन और भारत का इतना महत्व देना ये आम बात नहीं है। और रही बात चीन की उसकी साफ नीति है वो किसी भी कीमत पर भारत को स्वयं से आगे नहीं देखना चाहता।

    रवांडा में दो दिन तक रहे पीएम मोदी ने इस देश को 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देने का वादा किया है। इसमें से आधे धन का इस्तेमाल रवांडा सिंचाई व्यवस्था विकसित करने और बाकी आधे का स्पेशल इकनॉमिक जोन (SEZ) बनाने में करेगा। भारत ने पिछले साल भी रवांडा को 12 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नया कर्ज इससे अलग है या इसी का हिस्सा।

    रवांडा में क्या है खास?
    दरअसल, रवांडा अफ्रीका की तीसरी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और अर्थव्यवस्था के विकास ने सामाजिक और राजनीतिक मानकों में भी सुधार किया है। ज्यादा प्राकृतिक संसाधन न होने के बावजूद, इस देश की भौगोलिक स्थिति इसे बाकी अफ्रीका में व्यापार बढ़ाने के लिए खास बनाती है। 55 अफ्रीकी देशों वाले अफ्रीकन यूनियन का अध्यक्ष इस बार पॉल कगामे को चुना गया है, जो रवांडा के राष्ट्रपति हैं। इसलिए रवांडा को बाकी अफ्रीकी देशों में व्यापार के दरवाजे खोलने वाले चाबी माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनंतनाग मुठभेड़ः सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर
    Next Article मराठा आंदोलनः मुंबई बंद के दौरान हिंसा, बसों पर पथराव
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version