Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»फौजदारी बाबा से राज्य के गरीबों के चेहरे पर मुस्कान मांगने आया हूं: रघुवर
    Top Story

    फौजदारी बाबा से राज्य के गरीबों के चेहरे पर मुस्कान मांगने आया हूं: रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बाबा फौजदारी नाथ इतनी शक्ति दें कि झारखंड की गिनती आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में समृद्ध राज्य में हो। फौजदारी बाबा से राज्य के गरीबों के चेहरे पर मुस्कान मांगने आया हूं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव वासुकिनाथ धाम 2018 के उद्घाटन समारोह में उक्त बातें कहीं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर मासव्यापी श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन किया।

    323 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास और 15 का उद्घाटन

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन अरब तेइस करोड़ पचपन लाख उनासी हजार रुपये की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास एवं 15 का उद्घाटन किया। उन्होंने अनुकंपा के आधार पर चयनित तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वासुकिनाथ धाम के मोबाइल एप का विमोचन किया, साथ ही दुमका एक नजर में पुस्तिका का विमोचन किया। मौके पर बीपी कंस्ट्रक्शन गलैक्सिया मॉल रांची द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को मंदिर न्यास समिति के लिए एंबुलेंस की चाभी भेंट की गयी।

    सशक्त महिलाओं के बिना विकास की कल्पना नहीं

    सीएम ने कहा कि महिलाओं को जब तक सशक्त नहीं किया जाता, तब तक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। सरकार ने हमारी माताओं बहनों द्वारा बनाये गये जूते को कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को उपलब्ध कराने का कार्य किया है। इससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प हर किसान की आय को दोगुनी करने का है। हर गांव में ग्राम उद्योग का जाल बिछाकर ही हम माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए यहां के युवाओं का माताओं बहनों का पलायन होता है और हमारी माताओं बहनों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए रोजगार के नये अवसर प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। बाबा वासुकिनाथ यहां के युवाओ, माताओं-बहनों को इतनी शक्ति दें कि उन्हें रोजगार के लिए कहीं नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि संथाल परगना का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।

    बांस उत्पादों को सरकार दे रही बढ़ावा

    सीएम ने कहा कि पूरे विश्व में सिल्क का धागा, कोकून की मांग है। दुमका जिला तसर कोकून के उत्पादन में अग्रणी जिलों में शामिल है। यहां की महिलाओं को सिल्क धागा निर्माण से जोड़ा भी गया है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। ठीक उसी तरह बांस से निर्मित सामग्रियों की मांग भी बाजारों में है। विदेश में भी लोग बांस से निर्मित सामग्रियों को पसंद करते हैं। महिलाओं को ट्रेंनिग देकर हम उन्हें सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकास ही सभी समस्याओं का निदान है। तेजी से विकास करने के लिए सकारात्मक सोच की जरूरत पड़ती है। सकारात्मक सोच से हम राज्य को एक नयी दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कर्म ऐसा करें कि जब दुनिया से जायें, तो आप हंसते जायें पर यहां के लोग आपकी कमी को पूरी जिंदगी तक महसूस करते रहें। इस देश को आजादी दिलाने के लिए बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो ने अपना बलिदान दिया। सरकार उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगी। इस अवसर पर मंत्री अमर बाउरी, डॉ लुइस मरांडी, राज पालिवार, सांसद निशिकांत दुबे, पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद, विधायक बादल पत्रलेख, जीतू चरण राम, जानकी यादव, सरकार के सचिव मनीष रंजन, उपायुक्त मुकेश कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

    पर्यटन स्थलों का विकास करेंगे

    इस अवसर पर सीएम रघुवर दास ने कहा कि बाबा फौजदारी नाथ इतनी शक्ति दें कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि तक के आह्वान को हम पूरा कर सके। 2022 तक न्यू झारखंड का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास और जनशक्ति मिलकर हम न्यू झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। झारखंड ऐसा राज्य है, जहां देश का 40 प्रतिशत संसाधन उपलब्ध है। प्रकृति की गोद में बसा झारखंड अपार संभावनाओं से भरा प्रदेश है। प्रकृति ने दोनों हाथों से अपने सौंदर्य को झारखंड में बिखेरा है। संथाल परगना के पर्यटन स्थल मसानजोर, मलूटी, बाबा धाम, वासुकिनाथ धाम को अगर हम देखें तो प्रकृति के सौंदर्य को यह सभी पर्यटन स्थल चरितार्थ करता है। झारखंड का हर कोना हमें अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पर्यटन को विकसित कर हम राज्य के युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान करेंगे साथ ही विदेशों से भी लोग हमारे पर्यटन स्थल पहुंचेंगे।

    विकास में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के कार्य निरंतर कर रही है। विकास में किसी प्रकार की शिथिलता सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। हमें इस राज्य में तेजी से विकास करना है, जिसके लिए सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। सरकार ने तय किया है कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन स्थल पर पर्यटन हाट बनाया जायेगा। इससे आदिवासी महिलाओं को रोजगार मिलेगा और मुझे खुशी है कि जिला प्रशासन दुमका द्वारा हड़िया बेचने वाली महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर इस दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है।

    कोई भी परेशानी सीधे मुझे बतायें, तुरंत दूर होगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रावणी मेला 2018 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था की है, लेकिन इसके बावजूद अगर किसी प्रकार की परेशानी आपको महसूस होती हो, तो सीधे सोशल मीडिया के माध्यम से मुझसे जुड़ें, आपकी हर समस्या को त्वरित गति से दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालु सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें, यहां से जाने के बाद एक अच्छा संदेश लेकर जायें, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआइडी जांच से क्यों घबरा रही हैं मिशनरी : भाजपा
    Next Article पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस से पहले शपथ ले सकते हैं इमरान: PTI नेता
    azad sipahi

      Related Posts

      गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

      August 22, 2026

      रामगढ़ के पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत; एक गंभीर

      August 22, 2026

      झारखंड नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को होगी सुनवाई

      August 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मिलेगा मतदान का अधिकार? सरकार ने शुरू की तैयारी
      • नेपाल में मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई जिलों में भारी बारिश और हिमपात का अलर्ट
      • बिहार के चंपारण में बड़ा हादसा, सड़क पर ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत
      • गिद्दी में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
      • रामगढ़ के पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत; एक गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version