Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री को गजनी कहने वाले हेमंत खुद औरंगजेब के अवतार: भाजपा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री को गजनी कहने वाले हेमंत खुद औरंगजेब के अवतार: भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2018Updated:July 22, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को औरंगजेब का अवतार बताया। पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री को गजनी कहने वाले हेमंत ने अपने पिता को साजिशन हरवा कर उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी छिन जाने दी।

    • जानबूझ कर शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया

    शिबू सोरेन(गुरुजी) आज राजनीतिक निर्वासन की जिंदगी जी रहे हैं। हेमंत ने बड़े ही शातिराना अंदाज में गुरुजी को राजपाट से दूर कर उन्हें राजनीतिक रूप से नजरबंद कर पार्टी पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने जानबूझ कर शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, जबकि विधायक पौलुस सुरीन उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार थे।

    • औने-पौने दाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी और कई विशाल भवन बनवाए हैं

    उन्होंने कहा- औरंगजेब ने भी अपने पिता के साथ ऐसा ही किया था, जैसा अभी हेमंत सोरेन कर रहे हैं। हेमंत ने अपने शासनकाल में आदिवासी-मूलवासियों के साथ-साथ झारखंड की जनता को जम कर लूटा है। प्रतुल ने आरोप लगाया कि सोरेन ब्रदर्स इस राज्य के सबसे बड़े जमीन लुटेरे हैं। पिछले 10 वर्षों में इन भाइयों ने औने-पौने दाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी और कई विशाल भवन बनवाए हैं। जिनकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपए है। शायद ही ऐसा कोई जिला है, जहां हेमंत सोरेन या इनके परिजनों ने आदिवासियों की जमीन नहीं हड़पी है। अब जबकि सरकार इसकी जांच करा रही है, तो ये अनाप-शनाप बोलने लगे हैं। इनके अति का अंत करीब है। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी थे।

    • आदिवासियों के विकास में हेमंत बाधक : बिंदेश्वर उरांव

    भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने आरोप लगाया कि आदिवासियों के विकास में हेमंत सोरेन बाधक हैं। एसटी समाज के बारे में उनकी नकारात्मक सोच है। झामुमो के नेताओं ने आदिवासियों को जमकर छला और सिर्फ उन्हें वोट बैंक तक सीमित रखा। पत्थलगड़ी पर उनकी आवाज चुप हो जाती है। मिशनरी ऑफ चैरिटी के गुनाहों पर उनकी जुबान खामोश हो जाती है, खूंटी में पत्थलगड़ी समर्थक जब सरकारी स्कूलों को बंद करा रहे थे, तो इन्होंने कुछ भी नहीं बोला, पर सदन में स्कूलों के मर्जर पर शोर मचाने लगे। यह इनका दोहरा चरित्र है। बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी-मूलवासियों को उनका वाजिब हक मिल रहा है। उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

    औरंगजेब भाजपा मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगरेप मामला: मास्टर माइंड जॉन जुनास तिडू और बलराम समद गिरफ्तार
    Next Article मुख्यमंत्री ही सदन की गरिमा को कर रहे हैं तार-तार : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025

      जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version