Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»भारत अंडर-19 ने श्रीलंका पर बड़ी जीत से क्लीनस्वीप किया
    क्रिकेट

    भारत अंडर-19 ने श्रीलंका पर बड़ी जीत से क्लीनस्वीप किया

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हम्बनटोटाः बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने दूसरे युवा टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंका अंडर-19 को पारी और 147 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। श्रीलंकाई टीम ने फालोआन के बाद अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 147 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसकी पूरी टीम 150 रन पर ढेर हो गयी। देसाई भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 40 रन देकर चार विकेट लिए जबकि यतिन मंगवानी और आयुष बडोनी ने दो-दो तथा अर्जुन तेंदुलकर और मोहित जांगड़ा ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने पवन शाह की 282 रन की रिकार्ड पारी तथा अथर्व तायडे के 177 रन की मदद से अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका अंडर-19 की टीम 316 रन ही बना पायी थी। श्रीलंकाई बल्लेबाज दूसरी पारी में भी भारतीय स्पिनरों के सामने जूझते रहे। उसके केवल तीन बल्लेबाज ही 20 रन की संख्या पार कर पाए जिनमें नुवानिदु फर्नांडो ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। भारत अंडर-19 ने कोलंबो में खेला गया पहला युवा टेस्ट मैच भी पारी और 21 रन से जीता था। अब भारतीय टीम 30 जुलाई से दस अगस्त तक श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ पांच युवा एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इसका पहला मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूट, विलियमसन और कोहली में लगी सबसे पहले 6000 रन बनाने की होड़
    Next Article चार लाख के लिए चार महीने से अस्‍पताल में बंधक है परिवार
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version