Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»प्रधानमंत्री ने हिमा दास, एकता भयान, योगेश कठुनिया, सुंदर सिंह को शुभकामनाएं दी
    स्पोर्ट्स

    प्रधानमंत्री ने हिमा दास, एकता भयान, योगेश कठुनिया, सुंदर सिंह को शुभकामनाएं दी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2018Updated:July 29, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलकूद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता हिमा दास, एकता भयान, योगेश कठुनिया, सुंदर सिंह गुर्जर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आज उन्हें शुभकामनाएं दी। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले फिनलैंड में चल रही जूनियर अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में भारत की बहादुर बेटी और किसान पुत्री हिमा दास ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

    उन्होंने कहा कि देश की एक और बेटी एकता भयान ने मेरे पत्र के जवाब में इंडोनेशिया से मुझे ई..मेल किया अभी वह वहाँ एशियाई खेलों की तैयारी कर रही हैं। मोदी ने कहा कि ई..मेल में एकता लिखती हैं- ‘किसी भी एथलीट के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण क्षण वो होता है जब वो तिरंगा पकड़ता है और मुझे गर्व है कि मैंने वो कर दिखाया।’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘हम सब को भी आप पर गर्व है। आपने देश का नाम रोशन किया है।’’ उन्होंने कहा कि ट्यूनेशिया में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2018 में एकता ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। उनकी यह उपलब्धि विशेष इसलिए है कि उन्होंने अपनी चुनौती को ही अपनी कामयाबी का माध्यम बना दिया।

    उन्होंने कहा कि एकता भयान का 2003 में सड़क दुर्घटना के कारण उसके शरीर के नीचे का हिस्सा नाकाम हो गया, लेकिन इस बेटी ने हिम्मत नही हारी और खुद को मजबूत बनाते हुए यह मुकाम हासिल किया। मोदी ने कहा कि एक और दिव्यांग योगेश कठुनिया ने र्बिलन में पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकार्ड बनाया है उनके साथ सुंदर सिंह गुर्जर ने भी भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एकता भयान, योगेश कठुनिया और सुंदर सिंह के हौसले और जज्बे को सलाम करता हूँ, बधाई देता हूं। आप और आगे बढ़ें, खेलते रहें, खिलते रहें।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी में भारी बारिश से धंसा बेली रोड, यात्री परेशान
    Next Article श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत दर्ज 
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version