अमेरिकन सिंगर निक प्रियंका को लेकर काफी सीरियस हैं और उनके साथ अपना रिश्ता आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
नयी दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है।People.com के मुताबिक, प्रियंका के जन्मदिन (16 जुलाई,2018) से दो हफ्ते पहले दोनों की सगाई हो गई थी। इसके बाद प्रियंका अमेरिका से इंडिया आ गई थीं। उन्हें सलमान खान के साथ अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग करनी थी लेकिन प्रियंका ने यह फिल्म छोड़ दी। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने अपनी ट्वीट में इस बात की पुष्टि की और इशारों में प्रियंका और निक की शादी की भी हिंट दे दी। आइए जानते हैं प्रियंका और निक की लव स्टोरी की कुछ दिलचस्प बातें।
‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस की पहली मुलाकात ‘क्वांटिको’ के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों पिछले साल 1 मई को न्यूयॉर्क में हुए ‘मेट गाला’ फंक्शन में साथ पहुंचे थे।
– प्रियंका से जब इस बारे में एक इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा था,’निक और मैं एक ही डिजाइनर (राल्फ लॉरेन) की ड्रेस पहनने वाले थे और इसलिए हमने साथ जाने का फैसला किया।’ हालांकि इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अपनी पहली मुलाकात का जिक्र नहीं किया।
इसके बाद दिसंबर 2017 में एक इंटरव्यू के दौरान निक ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने बताया था कि ‘क्वांटिको में प्रियंका के को-स्टार रहे ग्राहम रोजर के जरिए ही उनकी मुलाकात हुई थी।’ ग्राहम रोजर निक जोनस के भी को-स्टार रहे हैं। दोनों ने ‘केयरफुल
वॉट यू विश फॉर’ फिल्म में साथ काम किया था
1. कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पिछले एक साल से कई बार एकसाथ स्पॉट किया गया, लेकिन हाल के दिनों में दोनों कई बार साथ घूमते नजर आए। कुछ दिनों पहले दोनों को बेसबॉल मैच भी एंजॉय करते हुए देखा गया था। कहा जाता है कि प्रियंका ने पिछले साल सिंगल एल्बम ‘एक्सॉटिक’ (Exotic) लॉन्च किया था, उसमें भी निक ने उनका साथ दिया था।
2. निक के भाई की शादी में पहुंचीं प्रिंयका: इसी महीने न्यू जर्सी में निक के कजिन भाई की शादी थी। जिसमें प्रियंका भी पहुंचीं थीं। निक और प्रियंका को कुछ दिनों पहले ही एयरपोर्ट पर देखा गया था और वो उसी वक्त न्यू जर्सी के लिए रवाना हो गए थे। निक के भाई की शादी में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए थे। इसमें प्रियंका ने यलो-गोल्डन कलर का गाउन पहना था, तो वहीं निक सूट में दिखाई दिए थे।
3. प्रियंका की फैमिली से निक की मुलाकात: प्रियंका हाल ही में निक को लेकर मुंबई पहुंचीं थीं। कहा जा रहा था कि मुंबई में प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए लाईं थीं।