रिम्स में मची अफरा-तफरी
रांची। रिम्स में बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है। एक महिला को सोते समय सांप ने काट लिया। खास बात तो यह है कि महिला के परिजन सांप को बर्तन में भरकर रिम्स के इमरजेंसी में पहुंचे। इससे रिम्स में हड़कंप मच गया।
दरअसल, रिम्स में उस वक्त डॉक्टरों में हड़कंप मच गया, जब पतरातू से सांप काटने के बाद मरीज को इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मरीज के साथ-साथ परिजन उस सांप को भी रिम्स लेकर चले आये, जिस सांप ने महिला को काटा था। परिजनों ने बताया कि बीती रात सोते समय 35 वर्षीय पतरातू की रहनेवाली महिला मालती देवी को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद महिला के शोर करने के बाद परिजनों ने घर से ही सांप को पकड़ बर्तन में रख डॉक्टरों को दिखाने के लिए रिम्स ले आये। डॉक्टरों ने बताया कि यह सांप करइत प्रजाति का है, जो काफी जहरीला होता है। वहीं, महिला मालती देवी की हालत सांप काटने से काफी नाजुक बनी हुई है। इधर, जहरीले सांप को लेकर रिम्स पहुंचने पर डॉक्टर्स के साथ-साथ लोगों में हड़कंप मच गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



