Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पहली सोमवारी में आस्था का सैलाब
    Top Story

    पहली सोमवारी में आस्था का सैलाब

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 30, 2018Updated:July 30, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सावन की पहली सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार को आधी रात से ही कांवरियों की कतार मंदिर में लगने लगी। पहली सोमवारी को लेकर महिलाएं भी बड़ी संख्या में बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचीं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की कि श्रद्धालुओं को जलार्पण में कोई कष्ट ना हो। ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में सोमवारी के दिन पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने से सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन शिव आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन माना जाता है। जिला प्रशासन के अनुसार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबानगरी देवघर में जलार्पण किया। सुरक्षा के मद्देनजर डीसी-एसपी खुद कमान संभालते नजर आये।

    आइजी सुमन गुप्ता मॉनिटरिंग करती नजर आयीं।

    पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्जना करती शिक्षा मंत्री नीरा यादव

    इधर, राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के शिवालयों में पहली सोमवारी को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर के अन्य इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में सोमवारी की खूब धूम रही। महिलाएं, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों ने शिवलिंग पर जल अर्पण किया। कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान एवं महारुद्राभिषेक हुआ। राजधानी रांची में भी बम-बम की गूंज सुनायी पड़ी। रविवार की आधी रात से लेकर सोमवार की भोर तक नामकुम की स्वणरेखा नदी से लेकर पहाड़ी बाबा तक यही नजारा था। सुबह तीन बजे से ही कांवरियों का विशाल जत्था पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंच गया था। सीढ़ियों और नीचे तक कांवरियों की लंबी कतार लग गयी थी। मंदिर के गर्भगृह तक जानेवाले मार्ग पर भक्तों की भीड़ हाथ में जल लेकर चढ़ाने को आतुर थी। मंदिर में आरती के बाद पट खुलते ही भक्तों का रेला टूटा पड़ा।

    रांची के पहाड़ी मंदिर के नीचे मेला जैसा नजारा

    पहाड़ी मंदिर के नीचे मेला जैसा दृश्य दिखा। बाहर से संपेरे भी आये हुए थे। वे सांप से आशीर्वाद दिला रहे थे। बच्चों के लिए खिलौने, तो सावन में हरी-हरी कांच की चूड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही थीं। सोमवारी पर उमड़ने वाली अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किये थे। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस बार देवघर में है चमत्कारिक व्यवस्था : श्रद्धालु
    Next Article भारत की रक्षा के लिए शहीद होनेवाले सपूतों पर देश को गर्व है : राज्यपाल
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version