Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बायोगैस से हरित ऊर्जा मिलेगी गांव भी रहेगा स्वच्छ : रघुवर
    Top Story

    बायोगैस से हरित ऊर्जा मिलेगी गांव भी रहेगा स्वच्छ : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 23, 2018Updated:July 24, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोबर-धन योजना पर कार्यशाला
    स्वच्छता आयेगी, तो गांव से भागेगी बीमारी : सीएम
    रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि जानवर का गोबर, घर का कचरा, कृषि कार्य से उत्पन्न बेकार चीजों का उपयोग कर हम बायोगैस का उत्पादन कर सकते हैं। इससे न केवल हरित ऊर्जा प्राप्त होगी, बल्कि हमारा गांव भी स्वच्छ रहेगा। ग्रामीण भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। स्वच्छता आते ही गांव में बीमारियां कम हो जायेंगी। मुख्यमंत्री सोमवार को झारखंड मंत्रालय में गोबर-धन योजना पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव में उपलब्ध गाय समेत अन्य मवेशियों की सूची बनायें। उन्हें इस योजना से जोड़ें। गांव के बाहर एक स्थान पर गोबर गैस प्लांट लगायें। इससे हरित ऊर्जा के साथ साथ आॅर्गेनिक खाद भी होगी। जो किसान बायोगैस उत्पादन के लिए गोबर देंगे, उन्हें अपने खेत में डालने के लिए यह आॅर्गेनिक खाद दी जा सकती है। अतिरिक्त खाद को बेच कर राशि अर्जित की जायेगी। गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार ग्राम पंचायत मॉडल को 100 प्रतिशत तथा स्वयं सहायता समूह फेडरेशन मॉडल को 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में विकास समिति बना कर मुखिया के अधिकार कम नहीं किये गये हैं, लेकिन जनता ने मुखिया को गांव के विकास के लिए चुना है, अपने विकास के लिए नहीं, इसे समझने की जरूरत है। गांव का विकास करें, ताकि लोग बार-बार मुखिया चुनें। मुखिया काम नहीं करेंगे, तो स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गांव-गांव में गोबर गैस प्लांट लगाये जायेंगे।

    दो अक्टूबर को बापू के कदमों में स्वच्छ झारखंड सौंपना है
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2014 के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में खुले में शौचमुक्त की स्थिति 18 प्रतिशत थी। आज चार सालों में अच्छा काम का नतीजा है कि स्थिति 85 प्रतिशत तक पहुंच गयी है। दो अक्टूबर 2018 तक महात्मा गांधी की जयंती पर बापू के कदमों में हमें स्वच्छ झारखंड सौंपना है। इसके लिए समर्पण के साथ काम करना होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में पिछड़ रहे तीन जिले गोड्डा, पलामू और गुमला के उप विकास आयुक्त को काम में विशेष तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान ओडीएफ को बनाये रखने के लिए एक्शन प्लान पुस्तिका का अनावरण किया गया। अच्छा कार्य कर रहे जिलों को सम्मानित भी किया गया।

    प्लानिंग से काम करने पर ही बेहतर नतीजे: चंद्रप्रकाश
    मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में काफी अच्छी प्रगति की है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात कार्यक्रम में झारखंड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता के मामले में भी झारखंड को देश में अव्वल स्थान पर लाना है। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक राजेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाहेश्वरी परिवार के 6 सदस्यों की रहस्यमय मौत का मामला, सुसाइडल नोट की होगाी जांच
    Next Article दर्दनाक हादसा : गहरे नाले में गिरी कार, 6 युवकों की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version