Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सदन में 3908 करोड़ का अनुपूरक बजट पास
    Top Story

    सदन में 3908 करोड़ का अनुपूरक बजट पास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 24, 2019Updated:July 24, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा में मंगलवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 3908 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। इस दौरान झामुमो के विधायकों ने सदन का वहिष्कार किया। विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है। दो महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के इस मूलमंत्र को अंगीकार किया और झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए को जीत दिलायी। उन्होंने कहा कि इस बार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास से तीन महीने बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव में 65 पार करेंगे। कहा कि झारखंड में विपक्ष का नामलेवा नहीं बचेगा। कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है, जबकि अन्य दलों के लोग अपने विकास की राजनीति करते हैं। कहा की पीएम आवास योजना के तहत 5 लाख 28 हजार आवास का शत-प्रतिशत काम शुरू है। 4 लाख 58 हजार से अधिक आवास को पूर्ण किया है। सितंबर में इन आवासों में गृह प्रवेश कराया जायेगा। पूर्व के इंदिरा आवास और पीएम आवास की अगर तुलना करें, तो चार लाख इंदिरा आवास अधूरा था। इंदिरा आवास की स्थिति आज यह है कि उस घर मे कोई रहना नहीं चाहता। सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के 80 प्रतिशत लोग गांव में रहते हैं। आज गांव में बिजली उपलब्ध है, स्ट्रीट लाइट भी लगायी गयी है। पेयजल के क्षेत्र में सरकार काम कर रही है। 361 करोड़ रुपये बस पड़ाव के लिए दिये गये हैं। 32 हजार शिक्षकों की बहाली हुई है। यह प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। पारा शिक्षकों को भी वेतन देने के लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होने कहा कि 24 लाख बेघर को आवास दिया जायेगा। 2024 तक कोई ऐसा नहीं होगा, जिसके पास अपना पक्का घर नहीं हो। सीएम ने कहा है कि जो छूट गये हैं या जो भूमिविहीन हैं, उनको भी आवास दिया जाये। जिनका नाम जनगणना में छूट गया है, उनको चिह्नित कर हर हाल में आवास देना है।
    सरकार किसानों को बिजली दे : आलमगीर
    कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि यह इस सरकार का शायद अंतिम अनुपूरक बजट है। राज्य में हर वर्ष सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। इससे कृषि से जुड़े लोगों का पलायन हो जाता है। हर वर्ष हजारों करोड़ सिंचाई में सरकार खर्च करती है। सरकार का दावा है कि किसानों की स्थिति में बदलाव आया है, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। तीन महीने सरकार के बाकी हैं, 3908 करोड़ रुपये कैसे खर्च होगा। सरकार को बताना चाहिए कि बजट का पैसा किस-किस मद में खर्च हुआ है। कहा कि पीएम सम्मान निधि 35 लाख लोगों के खाते में गया है, ऐसा दावा सरकार का है। लेकिन किनके खाते में गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में ठोस कदम उठाये। उन्होंने सदन के माध्यम से आग्रह किया कि सरकार किसानों को बिजली उपलब्ध करवाये।
    राज्य में लूट, हत्या, मॉब लिंचिंग की घटना आम
    झारखंड मुक्ति मोर्चा के रवींद्र नाथ महतो ने अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में लूट, हत्या, मॉब लिंचिंग की घटना आम हो रही है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसानों की हालत बद से बदतर है। पूरे राज्य में सूखा की छाया है, लेकिन अब तक कोई उपाय शुरू नहीं किये गये हैं।

    पिछले पांच वर्षों में बढ़ी है लोगों की आय : किशोर
    भाजपा के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य के प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत आबादी किसानों की है। कृषि, फूड प्रोडक्शन के क्षेत्र में राज्य आगे बढ़ा है। पहले झारखंड केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल से मत्स्य मंगवाता था, लेकिन अब राज्य खुद इसका उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सड़क की स्थिति अच्छी नहीं थी। लेकिन अब सड़क की स्थिति बेहतर हुई है। साढ़े चार वर्ष में 22000 से अधिक किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है। सीएम आशीर्वाद योजना, पीएम आवास योजना से राज्य के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। पीएम और रघुवर दास का मानना है कि गांव मजबूत होगा, तो देश मजबूत होगा।

    house-budget-supplementary-budget-of-rs-3908-crore
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में उग्रवादियों की पुलिस को खुली चुनौती
    Next Article कर्नाटक में लालच जीता, लोकतंत्र हारा: राहुल
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version