Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कर्नाटक में खिला कमल, सीएम बने येदियुरप्पा
    Top Story

    कर्नाटक में खिला कमल, सीएम बने येदियुरप्पा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले वे राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने राजभवन पहुंचे थे। उन्होंने कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 31 जुलाई को येदि को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। 23 जुलाई को कुमारस्वामी बहुमत साबित नहीं कर पाये थे।
    विश्वास मत प्रस्ताव गिरने से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार सिर्फ 14 महीने ही चल पाई। इसके बाद येदियुरप्पा चौथी बार सरकार बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे थे।
    सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार को कर्नाटक के भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचा। इसमें भाजपा नेता जगदीश शेट्टार और अरविंद लिंबावली समेत वरिष्ठ नेता शामिल थे।
    चर्चा के बाद इन नेताओं ने कहा था कि सरकार बनाने पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा।
    स्पीकर ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित किया
    विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को निर्दलीय विधायक आर शंकर समेत कांग्रेस के दो बागी विधायक रमेश एलजे और महेश कुमाथली को अयोग्य घोषित किया। बागी विधायकों ने एचडी कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लिया था। स्पीकर को कांग्रेस और जेडी (एस) के बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेना है।
    स्पीकर ने कहा कि मैं इस मामले में किसी फैसले पर पहुंचने के लिए विवेक का इस्तेमाल करूंगा ताकि सुप्रीम कोर्ट ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, वह कायम रहे। बागी विधायकों के मेरे पास आने की समयसीमा खत्म हो चुकी है। कानून सभी के लिए बराबर है। फिर वो मजदूर हो या फिर देश का राष्ट्रपति।
    फ्लोर टेस्ट में फेल हुए थे कुमारस्वामी
    23 जुलाई की कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई थी। विश्वास मत के दौरान स्पीकर को हटाकर सदन में विधायकों की संख्या 204 थी। बहुमत के लिए 103 का आंकड़ा जरूरी था। कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि विरोध में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी 14 महीने से 116 विधायकों के साथ सरकार चला रहे थे, लेकिन इसी महीने 15 विधायक बागी हो गये। यहीं से सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गयी थीं।

    मंत्रिमंडल गठन चुनौतीपूर्ण
    भावी मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के लिए मंत्रिमंडल का गठन सबसे बड़ी चुनौती होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 बागियों समेत 56 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने तीन या इससे ज्यादा चुनाव जीते हैं। इन सभी को उम्मीद है कि नयी सरकार में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी या फिर बड़ा रोल। लेकिन, कर्नाटक में मुख्यमंत्री समेत केवल 34 पद स्वीकृत हैं। बताया जा रहा है कि येदि बागियों समेत इन वरिष्ठों को भी नाराज करना नहीं चाहते।

    CM becomes Yeddyurappa Kamdev in Karnataka
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिटायरमेंट मैच में भी चमके मलिंगा
    Next Article हाफिज-मसूद पर शिकंजा कसने की तैयारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

      August 5, 2025

      गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

      August 5, 2025

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version