Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»100वें दिन भी रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मोदी
    Top Story

    100वें दिन भी रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 29, 2019Updated:July 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : सरकार अब नियमित अंतराल पर पर अपने कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। बता दें कि हाल ही में सरकार की तरफ से दूसरे टर्म का रिपोर्ट कार्ड 50 दिन पूरे होने पर ही जारी किया गया। अब 100 दिन पूरा होने पर भी सरकार रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। उसके बाद लगातार नया टारगेट सेट करते हुए इसे पेश किया जाता रहेगा। इसमें अब तक हुए तमाम काम के अलावा नए प्रॉजेक्ट लॉन्च करने और चल रही महत्वाकांक्षी प्रॉजेक्ट की अपडेटेड रिपोर्ट भी दी जाएगी।

    पीएमओ की ओर से इस बारे में सभी मंत्रालयों के सेक्रटरी को लगातार संपर्क में रहते हुए रिपोर्ट देते रहने को कहा गया है। इसमें तीन बिंदुओं – क्या, कैसे और कब को पूरी स्पष्टता से बताना होगा। क्या में कौन से प्रॉजेक्ट हैं और उससे क्या लक्ष्य पूरा होगा, कैसे में किस तरह उसे पूरा किया जा रहा है और कब में ठीक-ठीक तारीख बतानी होगी कि उसे पूरा करने का लक्ष्य डेट क्या है। मालूम हो कि मोदी सरकार के अंदर हर प्रॉजेक्ट की प्रगति पर नजर रखने के लिए 10 ग्रुप ऑफ सेक्रटरी बने हुए हैं। ये लगातार पीएमओ से संपर्क में रहेंगे।

    पीएमओ ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स से उन बड़े प्रॉजेक्ट की लिस्ट भी मांगी है, जो अगले कुछ महीनों में पूरे होने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी की इच्छा है कि दूसरे टर्म में हर महीने देश को एक पूरे हुए प्रॉजेक्ट की सौगात दी जाए। साथ ही सभी मंत्रालयों को गुड गवर्नेंस का अलग विंग बनाकर अच्छे कामों के बारे में लोगों को जागरूक करने को भी कहा गया है।

    पीएमओ ने सभी मंत्रालयों से यह भी कहा है कि उनके मंत्रालय की ओर से जो भी कैबिनेट नोट बनाए जाएं, उनमें संबंधित योजनाओं पर आने वाले खर्च और फंड कहां से आएगा, इस बारे में बताना होगा। इसके अलावा उनसे कितनी नौकरियां पैदा होंगी, वह कॉलम भी भरना होगा। पीएमओ ने कहा कि जिन कैबिनेट नोट में नौकरी पैदा करने की बेहतर संभावना तर्क के साथ बताएं जाएंगे, उन्हें प्राथमिकता से मंजूरी मिलेगी।

    देश में कुल कितने टाइगर बचे हैं इसका अंदाजा सोमवार को लगेगा। पीएम मोदी देश में टाइगर की अनुमानित गणना को जारी करेंगे। हर चार साल पर इसकी गिनती होती है। इसकी पहली गिनती 2006 में हुई थी। इसके बाद 2010 और 2014 में भी हो चुकी है।

    Modi will present report card on 100th day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम के मन की बात में रांची का डंका
    Next Article इजरायल चुनाव में मोदी की एंट्री, बैनरों में छाए
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version