Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विस का मानसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक
    Top Story

    विस का मानसून सत्र 22 से 26 जुलाई तक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 3, 2019Updated:July 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में संपन्न राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मानसून सत्र के पहले दिन राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेगी। 23 जुलाई को इसे पारित कराया जायेगा। चुनावी वर्ष होने के कारण इस विधानसभा का यह आखिरी सत्र होगा और उम्मीद की जा रही है कि अनुपूरक बजट अब तक का सबसे बड़ा अनुपूरक बजट होगा। मूल बजट के बाद राज्य सरकार ने कई घोषणाएं की हैं लेकिन इसके लिए मूल बजट में राशि का प्रावधान नहीं किया गया था, सरकार उनको अमली जामा पहनाने के लिए अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान करेगी। इसके आलावा तीन दिनों का समय राजकीय विधेयक के लिए रखा गया है। कैबिनेट ने 14 और प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी सचिव अजय कुमार सिंह ने दी।
    प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में व्यापक फेरबदल
    राज्य में सरकारी खरीदारी को लेकर तैयार प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में व्यापक फेरबदल किया गया है। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। उद्योग सचिव के रविकुमार ने बताया कि लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कुछ नियमों में ढील देने का निर्णय लिया गया है। अब स्टार्ट अप के तहत बने नये उद्योगों को टर्नओवर और कार्य अनुभव जैसी शर्तों से मुक्त कर दिया गया है। इनकी गुणवत्ता के आधार पर इन्हें खरीदारी प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा।
    देवघर-दुमका में खुलेंगे 42 अस्थायी ओपी
    कैबिनेट ने देवघर और दुमका में लगनेवाले श्रावणी मेले के लिए 15 जुलाई से 15 सितंबर तक 42 अस्थायी ओपी के निर्माण को स्वीकृति दी। इनमें 21 पुलिस ओपी और 11 यातायात ओपी देवघर में होंगे, जबकि छह पुलिस ओपी और चार यातायात ओपी दुमका में अस्थाई तौर पर बनाये जायेंगे।
    खाद्य आपूर्ति की सभी सतर्कता समितियां फिर से गठित होंगी
    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में गठित तमाम सतर्कता समितियों का पुनर्गठन होगा। नये सिरे से राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय से लेकर प्रखंड और वार्ड स्तरीय सतर्कता समितियों का गठन होगा। इन समितियों में सदस्यों का मनोनयन राज्य सरकार के स्तर से होगा। जिला स्तरीय सतर्कता समिति के प्रमुख सांसद होंगे, जबकि प्रखंड स्तरीय समिति का दारोमदार प्रमुख पर होगा।
    कैबिनेट की अगली बैठक देवघर में
    कैबिनेट की अगली बैठक नौ जुलाई को देवघर में करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गयी।

    प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में अनुबंध पर नियुक्त होंगे प्राध्यापक, सह प्राध्यापक
    प्रदेश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में अब अनुबंध पर प्राध्यापक और सह प्राध्यापक नियुक्त किये जा सकेंगे। पीएमसीएच (धनबाद), एमजीएम (जमशेदपुर) के साथ-साथ अभी बन कर तैयार दुमका, हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेज में 76 प्राध्यापक और 93 सह प्राध्यापक नियुक्त होंगे। इन्हें अभी एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जायेगा। प्रोफेसर को 1.62 लाख रुपये और सहायक प्रोफेसर को 1.04 लाख रुपये मानदेय के अलावा 20 फीसदी भत्ता भी मिलेगा। इससे इन कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाइजीरिया: पेट्रोल के लालच ने लीं 45 जानें
    Next Article दल के दलदल में फंसा महागठबंधन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025

      अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक
      • आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड
      • अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित
      • रजरप्पा क्षेत्र में मिली आफताब की लाश, हिंदू टाइगर फोर्स के नेता गिरफ्तार
      • धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version