रांची : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को पत्नी साक्षी के साथ रांची पहुंचे। साढ़े आठ बजे धोनी की फ्लाइट ने रांची एयरपोर्ट पर लैंड किया। शुक्रवार को वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होना था लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि फिलहाल धोनी के सन्यास को लेकर अटकलें चल रही हैं।
वेस्ट इंडीज दौरे पर इंडिया को 3 वनडे, 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि चयन को क्यों टाला गया है। इसी बीच पूर्व कप्तान एमएस धोनी गुरुवार को भारत लौट आए। माना जा रहा है कि धोनी के भविष्य पर चर्चा करने के बाद टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा।
बता दें कि धोनी के सन्यास पर चल रही चर्चा के बाद इस पर वीरेंद्र सहवाग का भी बयान आया है।सहवाग को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी को इस बात का पूरा अधिकार है कि वह संन्यास कब लें। उन्होंने साथ ही चयनकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पूर्व कप्तान को अपनी रणनीति के बारे में बता दें। बता दें कि वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद धोनी के संन्यास को लेकर काफी अटकलें चल रही हैं।