Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अब रांची में 10 रुपये में भरपेट भोजन
    Top Story

    अब रांची में 10 रुपये में भरपेट भोजन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अब राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना चलायी जायेगी। यहां पर लोगों को 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। झारखंड कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री कैंटिन योजना के तहत रांची एवं पूर्वी सिंहभूम में 10 रुपये में कोई भी व्यक्ति खाना खा सकता है। हालांकि खाना बनाने का खर्च संचालक को 20 रुपये आयेगा, जिसमें से 10 रुपये लाभुक से लिये जायेंगे तथा 10 रुपये राज्य सरकार सब्सिडी देगी। रांची जिला में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालन के लिए विशेष टचस्टोन फाउंडेशन के साथ खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड के एमओयू के प्रारूप की मंजूरी दी गयी है। साथ ही निर्माण कार्य के लिए तकनीकी दृष्टि से 11 करोड़ तीन लाख 51 हजार 64 रुपये की स्वीकृति दी गयी है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला में मुख्यमंत्री कैंटीन योजना के संचालन के लिए अमृता फाउंडेशन, जमशेदपुर का मनोनयन किया गया है। झारखंड राज्य में सभी प्रकार के अपराधों से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए गृह विभाग की झारखंड पीड़ित प्रतिकर संशोधन स्कीम 2019 को मंजूरी दी गयी है। इसके तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध यथा जलना, सेक्सुअल प्रताड़ना, एसिड अटैक, लॉस आफ लाइफ, गैंग रेप, रेप आदि को लेकर मुआवजा की राशि तय गयी गयी है। महिला पीड़ितों को लॉस आफ लाइफ पांच से 10 लाख, गैंग रेप के लिए पांच से 10 लाख रुपये, रेप चार लाख से सात लाख रुपये, एसिड अटैक सात से आठ लाख सहित मुआवजा के अलावा पीड़ित महिलाओं के लिए मुआवजा के कई अन्य कोटि निर्धारित किये गये हैं।
    झारखंड राज्य के सांसदों- विधायकों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अनुशंसित रांची और धनबाद में जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश स्तर के दो विशेष न्यायालय के गठन को मंजूरी दी गयी। सांसदों- विधायकों के विरुद्ध राज्य के विभिन्न जिलों में 125 मामले लंबित हैं।

    Now Ranchi gets 10 rupees full meal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतलाक तलाक तलाक खत्म
    Next Article टीम इंडिया के कोच की दौड़ में दो भारतीय
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version