Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आफरीदी के ‘छक्के’ से जीता पाकिस्तान
    Top Story

    आफरीदी के ‘छक्के’ से जीता पाकिस्तान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के अपने आखिरी मुकाबले में 94 रनों से शिकस्त दी है। हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने छह विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को 221 रनों पर समेट दिया। शाहीन का यह प्रदर्शन वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    साथ ही 19 साल के शाहीन वर्ल्ड कप में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस मैच पर पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की नामुमकिन सी सही लेकिन उम्मीदें टिकीं थीं। इसके लिए पाकिस्तान का पहला बल्लेबाजी करना जरूरी था जो उसने की।

    बांग्लादेश को 316 रनों का लक्ष्य देने के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चाहिए था कि वह बांग्लादेश को सात रनों से पहले ऑल आउट कर दे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और पाकिस्तान की जगह न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की ख्वाहिश भी जीत के साथ विदाई लेने की थी जिसमें वो विफल रही।

    उसके लिए एक बार फिर शाकिब अल हसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 77 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 64 रन बनाए, उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका, शाकिब को आफरीदी ने अपना तीसरा शिकार बनाया। उनसे पहले वो तमीम इकबाल (8) और लिटन दास (32) के विकेट ले चुके थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशोएब मलिक ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास
    Next Article देश में नहीं है दाऊद इब्राहिम: पाक
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version