पैरिस : उफ! ये गर्मी। पैरिस, लंदन और यूरोप के तमाम इलाकों में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के मुंह से आजकल इसी से मिलते हुए यही शब्द निकल रहे हैं। हालत यह है कि तापमान यहां नए रेकॉर्ड बना रहा है और लू के थपेड़े लोगों को बुरी तरह परेशान कर रहे हैं। फ्रांस में तो गर्मी ने सात दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि दुनिया के कई हिस्सों में ये हालात अब सामान्य तौर पर हो सकते हैं। लेकिन यूरोप – जहां वातानुकूलन का प्रयोग बेहद कम देखने को मिलता है- इस बढ़े हुए तापमान से निपटने के लिए तैयार नहीं दिखता। ऐसे में पर्यटक सार्वजनिक फव्वारों के नीचे राहत पाने की कोशिश में जुट रहे हैं वहीं अधिकारी और स्वयंसेवी भीषण गर्मी के इस वक्त में बुजुर्गों, बीमारों और बेघरों की मदद करते देखे जा रहे हैं। ब्रिटेन और फ्रांस में ट्रेन सेवा रद्द कर दी गई हैं औंर फ्रेंच अधिकारियों ने यात्रियों से घर में ही रहने का अनुरोध किया है।
पैरिस में गर्मी ने तोड़ा सात दशक का रेकॉर्ड
Previous Articleलंच बॉक्स में मछली लाने पर टीचर सस्पेंड
Next Article राजनीति के मैदान में नौकरशाहों की इंट्री