रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य में अभी तक मानसून की 38% कम बारिश हुई है। रांची में शनिवार को मात्र 5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड के सभी जिलों में अगले 5 दिन तक बारिश होगी। झारखंड के दक्षिणी क्षेत्र सिमडेगा, गुमला, चाईबासा आदि इलाकाें में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। राज्य के बाकी क्षेत्रों में भी सामान्य बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।