Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»गोरखपुर : इलेक्ट्रिक शवदाह गृह तैयार, बदबू-संक्रमण के खतरे से रहे बेपरवाह
    उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर : इलेक्ट्रिक शवदाह गृह तैयार, बदबू-संक्रमण के खतरे से रहे बेपरवाह

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    निर्माणाधीन शहीद अशफाक उल्लाह खॉ प्राणी उद्यान गोरखपुर में वन्य-जीव के मृत होने पर उनका सुरक्षित ढंग से निस्तारण करने को इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाकर तैयार है। अब पशुओं का अंतिम संस्कार करने पर न तो बदबू आएगी और न ही उसके धुंए से होने वाले संक्रमण का खतरा ही रहेगा।
    शहर के लोग मृत पशुओं से होने वाले संक्रमण और बदबू से होने वाली दिक्कतों से बेपरवाह रह सकेंगे। कोविड-19 काल में इंसीनरेटर कक्ष का निर्माण कर मशीनें स्थापित भी कर दी गई हैं। प्राणी उद्यान में किसी वन्य-जीव के मृत होने पर उसके शरीर के किसी भी अंग और त्वचा का व्यापार भी रुक जाएगा। यही नहीं, इस मशीन से मृत पशुओं का अंतिम संस्कार इको फ्रेंडली ढंग से होगा।
    राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता प्रोजेक्ट मैनेजर डीबी सिंह बताते हैं कि इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। यह 100 किलो ग्राम क्षमता का इलेक्ट्रिक और 50 किलो ग्राम क्षमता का डीजल जेनरेटर संचालित इंसीनरेटर है।
    संक्रमण फैलने से रोकने की है तैयारी
    प्राणी उद्यान में बनाए जा रहे पशु अस्पताल में अलग से एक छोटा ‘इंसीनरेटर मेडिकल वेस्ट’ निस्तारण के लिए लगाया जाएगा। यह मृत पशुओं की वजह से फैलने वाले किसी भी संक्रमण को रोकेगा। इतना ही नहीं, काफी ऊंचाई वाली चिमनी की वजह से जानवर के जलने से न ही दुर्गन्ध होगी न ही ज्यादा धुंआ निकलेगा। राख का इस्तेमाल प्राणि उद्यान के पेड़ पौधों में कर लिया जाएगा।
    रुक जाएगा चमड़े का व्यापार
    हेरिटेज फाउंडेशन के डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव एवं नरेंद्र मिश्र बताते हैं कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल 1 के अंतर्गत आने वाली प्रजातियों का अवैध शिकार मुख्य तौर पर व्यापार (ट्रेडिंग) के लिए किया जाता है। एशिया समेत दुनिया के दूसरे महाद्वीपों में जानवर और उनके शरीर के अलग-अलग हिस्से ब्लैक मार्केट में बिकते हैं। महंगे दामों पर खरीद कर इनका इस्तेमाल गहने, औज़ार, दवा, जैकेट, पर्स और दूसरी कई चीज़ों को बनाने के लिए किया जाता है। दांत, नाखून समेत अन्य कई हिस्से बचे रह जाते हैं। फिर इनके अवैध व्यापार की संभावनाएं बढ़ जातीं हैं।
    प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह की मानें तो खुले में लकड़ियों से जानवर के जलाने पर उनके कई अंगों के न जलने की संभावना बनी रहती है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर प्राणि उद्यान में संरक्षित प्रजातियों के वन्य-जीव मौत पर उनके निस्तारण के लिए इंसीनरेटर लगाया गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाईकोर्ट में आज पायलट समेत 19 विधायकों के मामले में सुनवाई
    Next Article ​वायु भवन लगातार दूसरे साल बना देश का ‘सर्वोत्तम भवन’
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version