Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»गैजेट्स»भीषण आग पर काबू पाने के लिए अहमदाबाद फायर बिग्रेड ने बनाया रोबोट “शेषनाग”
    गैजेट्स

    भीषण आग पर काबू पाने के लिए अहमदाबाद फायर बिग्रेड ने बनाया रोबोट “शेषनाग”

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में अधिकांशता: वृद्धि हो जाती है। अहमदाबाद फायर ब्रिगेड सेवा ने आग पर काबू पाने के लिए रोबोट सुविधाओं से युक्त एक विशेष वाहन ‘शेषनाग’ विकसित किया है। इससे फायरकर्मियों की तमाम परेशानियों का अंत हो जाएगा। इस वाहन को बनाने के लिए अहमदाबाद फायर ब्रिगेड सेवा ने एक करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
    अहमदाबाद नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमएफ दस्तूर ने बताया कि कारखानों या मकानों में बड़ी आग लगने के बाद आसपास अधिक तापमान होने से आग बुझाने का काम बहुत मुश्किल हो जाता है।उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व सानंद की यूनीचर्म कंपनी में आग लगने से वहां का तापमान 700 डिग्री तक पहुंच था। इतना तापमान मानव शरीर सहन नहीं कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अहमदाबाद फायर सेवा ने फायर रोबोट वाहन शेषनाग का प्रयोग किया गया था। यहां पहली बार रोबोट से आग पर काबू पाया गया। संभवता भारत में पहली बार किसी रोबोट ने आग पर काबू पाया गया।
    दस्तूर ने बताया कि शेषनाग नाम का विशेष वाहन उच्च तापमान पर भी आग बुझाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि इस वाहन के बनाने पर एक करोड़ रुपये का खर्च आया है। वाहन के साथ अग्निशमन रोबोट 700 डिग्री के तापमान तक में काम कर सकता है। उन्होंने बताया कि एक तार रहित रिमोट द्वारा संचालित यह फायर रोबोट 200 मीटर की दूरी से संचालित किया जा सकता है। उच्च दबाव पंप को छोड़कर इसके सभी आइटम स्वदेशी आधार पर बनाए जाते हैं। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फायर रोबोट है, जिसमें ऐसी सभी विशेषताएं हैं। उन्होंने बताया कि यह छह पहियों वाला फायर रोबोट फायर टैंकर से 200 मीटर दूर तक जा सकता है। यह डेढ़ मीटर ऊंचे पोर्च जैसी संरचना पर भी आसानी से चढ़ सकता है। रोबोट चार नली पाइप से भी सुसज्जित है जिसमें प्रति मिनट 6 लीटर पानी की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आग के करीब पहुंच कर 200 लीटर पानी प्रति मिनट चलाने में सक्षम है।
    उल्लेखनीय है कि रोबोट की तरह काम करने “शेषनाग” वाहन को नवंबर 2019 में अहमदाबाद फायर ब्रिगेड में शामिल किया गया था। इस वाहन की परिकल्पना अहमदाबाद फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दस्तूर ने की थी और उन्होंने ने ही सुरक्षित और प्रभावी अग्निशमन के लिए कुछ अभिनव करने के लिए डिजाइन किया। फायर रोबोट को चांगोदर में एक ‘स्वदेशी कंपनी’ ने विकसित किया है। यह पूरी परियोजना स्वदेशी ’आधार पर बनाई गई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजुलाई में बैंक के छुट्टियों की पूरी लिस्ट
    Next Article मांग थी हेमंत की, अनाज मिल गया पूरे देश को
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version