Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक सहित 84 नए कोरोना पॉजिटिव
    उत्तर प्रदेश

    आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक सहित 84 नए कोरोना पॉजिटिव

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 12, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    गोरखपुर। जिले में पहली बार एक साथ 84 मरीज मिले हैं। शहर के 60 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 पॉजिटिव शामिल हैं। इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं। संक्रमितों में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सीनियर वैज्ञानिक, एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं।
    ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर-ड्राइवर पॉजिटिव
    सहजनवां की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। शहर के तारामंडल, पुलिस लाइंस, बशारतपुर, हुंमायूँपुर, रामजानकी नगर शाहपुर, रहमतनगर, हनुमान चौक, बसंतपुर, जटेपुर, राजघाट, रसुलपूर, मोहद्दीपुर आरपीएप कॉलोनी, मियां बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सहजनवां में छह, गोला में पांच, पिपरौली में 12 और पिपराइच में एक मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 632 हो गई है। 17 की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
    आरएमआरसी का सीनियर वैज्ञानिक भी शामिल
    आरएमआरसी के 38 वर्षीय सीनियर वैज्ञानिक और आरएमआरसी का ही 25 वर्षीय लैब टेक्नीनिशियन पॉजिटिव मिला है। दोनों लोग बीआरडी कैंपस में रहते हैं।
    ये भी हैं संक्रमित
    तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव का 27 साल का युवक, हुमायुपुर के कबीरनगर का रहने वाला 43 वर्षीय युवक, बशारतपुर के रामजानकी नगर के 42 साल का युवक, बेलघाट के मजगवा घाट का रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति, सहजनवां के मलूर का 53 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के रामजानकी नगर की 12 साल की किशोरी, रहमतनगर के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 15 साल के दो किशोर, एक 43 साल का युवक और एक 48 साल के व्यक्ति शामिल है। इसी मोहल्ले के 23 साल का युवक भी, राजघाट के हनुमान चौक का 15 साल का किशोर, बसंतपुर के 30 साल का युवक, हुसैनाबाद का 23 साल का युवक, जटेपुर कालीमंदिर की 49 वर्षीय महिला, हसनगंज मिर्जापुर का 42 साल का युवक, मियां बाजार के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 38 और 44 साल है। निरजापुर का 42 साल का युवक, मिर्जापुर का 30 साल का युवक, हुमायुपुर के 39 साल की महिला, 20 और 30 साल का युवक, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल की 25 साल की युवती, 22 और 20 साल का युवक, राजघाट की 22 साल की महिला, पुर्दिलपुर गोकुल लॉन की 46 साल का व्यक्ति, गीता प्रेस का 24 साल का युवक, रेलवे हॉस्पिटल का 32 साल का युवक, सूफी हाता तिवारीपुर का 17 साल का किशोर, आरपीएफ की 28 साल की महिला, रायगंज नार्थ राय का 30 साल का युवक, डेरी कॉलोनी का 39 साल का व्यक्ति, मोहद्दीपुर आरपीएफ कॉलोनी का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति, गोरखपुर का 19 साल का युवक, राजघाट के बंसतपुर का 45 साल का व्यक्ति, चिलुआताल का 27 साल का युवक, मोहद्दीपुर सुभाष चंद्र बोस नगर का रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति, रसुलपूर के जामियानगर का रहने वाला 40 साल का व्यक्ति, और राजघाट की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
    पुलिस लाइंस में एक साथ 10 पॉजिटिव
    पुलिस लाइंस में पहली बार एक साथ 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूर्व पुलिस लाइंस का एक सिपाही पॉजिटिव मिल चुका है। इसके बाद से पुलिस लाइंस में एक साथ कईयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 23, 22, 29, 23, 28, 22, 24, 22, 22, 23 है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
    एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित
    पिपरौली के बेलवादरी गांव में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। इनमें छह साल की एक मासूम, 46 साल और 54 साल की महिला शामिल है। जबकि एक एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, 43 साल का व्यक्ति और 55 साल का एक व्यक्ति शामिल है। जबकि इसी गांव के दो बुजुर्ग और पॉजिटिव मिले हैं। यह भी एक ही परिवार के हैं। दोनों की उम्र 80 साल है। इसी गांव का 20 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। इसी क्षेत्र के मंगा कोड़ार की 40 वर्षीय व्यकित और महावीर छपरा का 28 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली के भीड़ीखीरी में 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आठ जुलाई को केंद्र पर लगे रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया है।
    सहजनवां में छह लोग मिले पॉजिटिव
    सहजनवां तहसील क्षेत्र में भी संक्रमण बढ़ा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर को भी संक्रमण हो गया है। इससे हड़कंप मच गया है। सहजनवां के वार्ड नंबर तीन में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 45, 50, 42, 20, 38 है। इसमें 45 साल की एक महिला भी शामिल है। सहजनवां का मालूर गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति और हरपुर का रहने वाला 35 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। इसके अलावा चरगांवा के औरहिया गांव का 42 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। गोला के देवकली गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर, दिल्ली और चक महेशपुर का 38 साल का युवक मुंबई से आया था। राजघाट गोला का 30 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। कैंपियरगंज के मोगलहा ग्राम पंचायत में 30 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवक 28 जून को मुंबई से आया था। किशोरी के परिवार के तीन लोग मुंबई से आए थे। इनमें एक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
    कॉलेज के प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
    शहर के हरिओम नगर कॉलोनी के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्होंने अपनी जांच निजी लैब में कराई थी। एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का एक क्लब भी चलता है। एक बड़े सामाजिक संगठन से जुड़े हैं। इस वजह से हड़कंप का माहौल है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव
    Next Article एक बार फिर डीजल की कीमत में हुआ इजाफा, पेट्रोल का भाव स्थिर
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 

      April 29, 2026

      साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

      April 29, 2026

      भागलपुर में मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 
      • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
      • ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर
      • भागलपुर में मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल
      • घर से बाहर ले जाकर वृद्ध की गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version